Rohini Acharya विवाद में संजय-रमीज और तेजस्वी के अलावा ये किरदार भी शामिल, लालू परिवार के कलह की इनसाइड स्टोरी
Rohini Acharya controversy: लालू यादव परिवार की कलह अब खुलकर पूरे देश के सामने आ गई है। रोहिणी आचार्य ने बिहार चुनाव नतीजों के अगले ही दिन पटना छोड़ दिया और इसके लिए भाई तेजस्वी यादव और उनके दो खास सहयोगियों संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, लालू परिवार के करीबियों के हवाले से मीडिया में दावा किया जा रहा है कि यह तनातनी पिछले कई महीनों से चल रही थी। परिवार के अंदर का माहौल काफी बिगड़ा हुआ था और इस झगड़े के पीछे कई और कारण और किरदार हैं।
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भाई तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव भी अपने भाई और संजय यादव पर लगातार हमलावर हैं। इसके बाद से ही विपक्ष को आरजेडी पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है। लालू परिवार के इस झगड़े के पीछे कुछ और किरदार भी हैं, जानें उनके बारे में।

Rohini Acharya controversy: राजश्री भी विवाद के पीछे
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने झगड़े के बीच में ही रोहिणी से कहा कि वह मायके में रहने के बजाय अपने ससुराल लौट जाएं। इसके बाद लालू और राबड़ी ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक लड़ाई काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने भी अपने पति और उनके सहयोगी संजय यादव का पक्ष लिया। लालू परिवार के करीबियों का कहना है कि भाई-बहन के बीच संबंध बिगड़ने की एक वजह लालू परिवार की दूसरी बहू राजश्री हैं। राजश्री के संबंध लालू की बेटियों के साथ सहज नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Rohini Acharya: 'जो खून नहीं दे सकते वो किडनी देंगे', रोहिणी ने फिर फोड़ा Twitter बम, तेजस्वी पर जमकर बरसीं
इसके अलावा, तेज प्रताप यादव और बड़ी बहन मीसा भारती भी इस झगड़े के पीछे दो किरदार हैं। सूत्रों का कहना है कि मीसा भी तेजस्वी के व्यवहार से नाखुश थीं और रोहिणी को ऐसा लग रहा था कि परिवार में बेटियों को सम्मान नहीं मिल रहा है। इसने उनके गुस्से को और बढ़ा दिया। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव को जिस तरह से परिवार और पार्टी से बेदखल किया गया, उसने तेजस्वी के प्रति बाकी सदस्यों के अविश्वास को और गहरा कर दिया है।
Tejashwi Yadav ने भी विवाद पर दी प्रतिक्रिया
लालू परिवार में चल रहे झगड़े पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कहा कि रोहिणी उनकी बड़ी बहन नहीं, बल्कि मां समान हैं। भाई-बहन में झगड़े होते हैं और उसे सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे को तूल नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार की जनता के विकास और बेहतरी पर सवाल होने चाहिए। चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी और उनकी कोर टीम चौतरफा आक्रमण झेल रही है।
यह भी पढ़ें: Rohini Acharya Row: 'मनमानी शादी करने वाला तेजस्वी अंहकारी, लालू बीमार', मामा ने खोली भांजे की पोल












Click it and Unblock the Notifications