मौत की खाई! महाशिवरात्रि के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों के साथ दर्दनाक हादसा, 3 की मौत कई जख्मी
बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्गावति जलाश परियोजना के पास श्रद्धालुओं से भरी पिक अप वैन पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग ज़ख्मी हो गए।

Rohtas Accident: बिहार के रोहतास जिले में स्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना (डीआरपी) बांध में शुक्रवार सुबह एक वाहन के गिर जाने से सात लोगों के डूबने की आशंका है, जबकि आठ महिलाओं सहित 19 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोगो जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन में सवार होकर श्रद्धालु गुप्ता धाम जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।
काराकाट के गोरारी थाना क्षेत्र के गेरा-चांदी गांव में हुए हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम में शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। काराकाट क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीर्थ यात्रियों को लेकर वैन कैमूर पहाड़ियों पर गुप्तेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में जा रही थी। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो शनिवार को निर्धारित महाशिवरात्रि कार्यक्रम के लिए 26 तीर्थ यात्रियों को लेकर वैन कैमूर पहाड़ियों की मंदिर में लेकर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे वैन जब गायघाट पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तो ब्रेक फेल हो गया जिसके बाद वाहन 70 फीट गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया और शेष चार की तलाश की जा रही है। 19 घायल तीर्थयात्रियों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांध के कार्यकारी अभियंता अफजल आलम ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बांध में करीब 40 फुट गहरा पानी था। वहीं जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बचाव अभियान चलाने के लिए भोजपुर जिले से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया था। शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घायल तीर्थयात्री रेडिया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की, सकलबाजार और अन्य गांवों के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Catfish In Bihar: मछुआरे के जाल में फंसी 35 किलो की दुर्लभ मछली, लंबाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications