Catfish In Bihar: मछुआरे के जाल में फंसी 35 किलो की दुर्लभ मछली, लंबाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप
मछली के जानकारों की मानें तो कैटफिश प्रजाति की मछली है, अमेरिका की नदियों में पाई जाती है। छोटी नदी में इस प्रजाति की मछली नदियों की पर्यावरण के लिए खतरा है।

Catfish In Bihar: बिहार में दुर्लभ प्रजाति की मछली मिलने का सिलसिला जारी है। ताज़ा मामला छपरा के मशरख का है। जहां दुर्लभा प्रजाती की विशालकाय मछली मिली है। मछली मिलने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, उसे देखने के सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने कहा कि छोटी नदी में विशालकाय मछली मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। चैनपुर (मशरख थाना क्षेत्र) के घोघड़ी नदी से दुर्लभ प्रजाति की मछली बरामद की गई है। मछली की साइज़ और वज़न देखकर लोग हैरान हैं कि, आखिर यह मछली यहां कैसे पहुंच गई?

5 फीट लंबी मछली देखने के लिए उमड़ी भीड़
विशालकाय मछली फंसने की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम मछली जाल में फंसी थी। मछुआरे जब जाल को खींच कर निकाल रहे थे तो वज़न काफी भारी लग रहा था। जब जाल बाहर निकाला गया तो देखा कि 35 किलोग्राम की करीब 5 फ़ीट लंबी मछली फंसी है। मछली के बारे में कुछ लोग बता रहे हैं कि यह जंगली मछली है, इसे खा नहीं सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस मछली को खा सकते हैं। फिलहाल मछली को लेकर संशय बरकरार है।

नाव के सहारे किनारे पर ले जाई गई मछली
ग्रामीणों ने बताया कि झब्बू साहनी (चैनपुर निवासी) हर रोज़ मछली मारने के लिए पास की छोटी नदी घोघड़ी में जाल डाल लगाते हैं। मंगलवार की शाम जब वह नदी के पास पहुंचे तो देखा कि जाल जैसे लगाया था, वैसी स्थिति में नहीं है। जब वह नदी में उतरे तो देखा की जाल में छटपटाहट हो रही है। वह नदी से बाहर निकले और लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों की मदद से मछली पर काबू पाया। नाव के सहारे मछली को नदी किनारे ले जाया गया।
Recommended Video

विशालकाय दुर्लभ मछली को लेकर चर्चाएं तेज़
विशालकाय दुर्लभ मछली को लेकर लोगों में चर्चा तेज़ है, कोई इसे राक्षस मछली बता रहा है, तो कोई खाने वाली मछली बता रहा है। वहीं मछली के जानकार मछुआरों का कहना है कि यह मछली गोच प्रजाति की है। इस मछली को बगेरियस भी कहते है, बाज़ार में काफी महंगी बिकती है। यह मांसाहारी मछली है, आमतौर पर बड़ी नदियों में ही पाई जाती है। वहीं मछली विशेषज्ञों ने बताया कि यह कैटफिश प्रजाति की मछली है, अमेरिका की नदियों में पाई जाती है। छोटी नदी में इस प्रजाति की मछली नदी की पर्यावरण के लिए खतरा है।
ये भी पढ़ें: Fresh Fish Dhaba: तालाब से सीधे प्लेट तक पहुंचेगी ताज़ी मछली, ग्राहकों को खूब भा रहा कॉन्सेप्ट












Click it and Unblock the Notifications