उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- गुस्सा करने से क्राइम कंट्रोल होता है तो बेशक गुस्सा हो
पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर तंज कसा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कानून व्यवस्था के मामले को लेकर सवाल करने से गुस्सा हो जा रहे हैं। अगर उनके गुस्सा करने से आपराधिक घटनाएं रुक जाती हैं तो उनको बेशक गुस्सा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। एयरपोर्ट के पास गोली चल रही है। कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी सीएम की है। इससे वे भाग नहीं सकते हैं।

Recommended Video
बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और पटना में रूपेश हत्याकांड को लेकर नीतीश कुमार और पत्रकारों के बीच आज काफी देर तक बहस होती रही। यह सब कुछ सार्वजनिक तौर पर हुआ। मुख्यमंत्री तकरीबन 10 मिनट तक पत्रकारों से उलझते रहे। पत्रकार सवाल दागते रहे और नीतीश कुमार यह आरोप लगाने से भी नहीं चूके कि पत्रकार विपक्ष की भाषा बोल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सामने यह भी कहा कि अगर आपको किसी अपराध के बारे में जानकारी मिलती है तो सीधा हमें बताइए। मुख्यमंत्री के इतना कहने के बाद पत्रकारों ने उनसे उल्टे सवाल कर दिया। मीडिया ने पूछा कि आखिर वह सूचना दें तो किसे दें।
नीतीश कुमार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जानकारी सीधे बिहार के डीजीपी को दीजिए। तब पत्रकारों ने यह आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं। मीडिया कर्मियों की तरफ से बार-बार यह कहे जाने के बाद कि डीजीपी को फोन मिला कर देख लीजिए, वह फोन नहीं उठाते है तो नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी को फोन मिला दिया।












Click it and Unblock the Notifications