कौन थे BJP नेता आरके सिन्हा? ₹250 की नौकरी से खड़ी की करोड़ों की कंपनी, पत्रकार से सांसद बनने तक का सफरनामा

बिहार की राजनीति और व्यापार जगत से एक बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्यों में शामिल, पूर्व राज्यसभा सांसद और मशहूर SIS ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों और व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा, जहां पाटलिपुत्र के अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

RK Sinha Death

पत्रकारिता से की थी करियर की शुरुआत (RK Sinha Profile)

डॉ. आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने पटना के एएन कॉलेज से राजनीति विज्ञान और कानून की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। शुरुआती दिनों में वे 'द सर्चलाइट' और 'प्रदीप' जैसे अखबारों के लिए काम करते थे।

उस दौर में उन्हें हर महीने महज 250 रुपये सैलरी मिलती थी। वे साइकिल पर घूमकर अपराध और राजनीति से जुड़ी खबरें कवर करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को भी युद्ध संवाददाता के तौर पर कवर किया था।

जेपी की सलाह पर रखी थी SIS कंपनी की नींव

साल 1974 में आरके सिन्हा ने पटना से सिक्योरिटी एंड इस्राइल सर्विसेज यानी SIS ग्रुप की शुरुआत की थी। इस कंपनी को शुरू करने के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। साल 1971 के युद्ध के बाद बड़ी सेना के जवान रिटायर होकर घर लौट रहे थे। उनके रोजगार और पुनर्वास की समस्या को देखकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने आरके सिन्हा को पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की सलाह दी थी।

जेपी की इस बात से प्रेरित होकर उन्होंने पटना में एक छोटे से किराए के कमरे से इस कंपनी की शुरुआत की थी। उस समय उनके साथ सिर्फ दो लोग थे। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा सेवा कंपनियों में बदल दिया। आज यह ग्रुप भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सर्विस देता है।

जनसंघ से जुड़ा था राजनीतिक सफर, 2014 में पहुंचे थे राज्यसभा

आरके सिन्हा का राजनीति से नाता बहुत पुराना था। साल 1966 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने उन्हें जनसंघ से जोड़ा था। इसके बाद वे बीजेपी के शुरुआती और मजबूत स्तंभों में गिने जाने लगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा। साल 2014 में पार्टी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का सांसद बनाया और वे 2020 तक संसद के उच्च सदन के सदस्य रहे।

राजनीति और बिजनेस के अलावा वे समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने देहरादून में 'द इंडियन पब्लिक स्कूल' की स्थापना की। इसके अलावा 'अवसर ट्रस्ट' के जरिए गरीब और होनहार बच्चों की पढ़ाई में मदद करने की अनूठी पहल भी शुरू की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उन्हें मानद उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन नेता और सफल उद्यमी खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+