नीतीश बिहार में 15 साल राज करने के बाद कह रहे हैं नौकरी देने के लिए पैसा कहां से आएगा: तेजस्वी
पटना। बिहार में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने आज मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि, ''नीतीश बिहार में 15 साल राज करने के बाद कह रहे हैं नौकरी देने के लिए पैसा कहां से आएगा। अरे, उनको यह बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले आप लोगों ने किए हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया?'
Recommended Video
तेजस्वी ने आगे कहा कि, ''सचाई यह है नीतीश कुमार जी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। अब बिहार में बदलाव राजद की सरकार लाएगी। हम घोषणा कर चुके हैं कि 10 लाख रोजगार देंगे।'
इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 साल से शासन कर रहे हैं, मगर बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है। बिहार को स्पेशल कैटेगरी का दर्जा दिलाने के लिए डोनाल्ड ट्रपं नहीं आएंगे।'

राजद का घोषणापत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों भी बिहार की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि, 'हम प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' जारी कर रहे हैं। सूबे में हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में ही 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी और फीस माफी की भी घोषणा होगी।''













Click it and Unblock the Notifications