बेटे तेज प्रताप की शादी के बाद लालू ने तोड़ा अपना वादा

Recommended Video

    Lalu Yadav ने Tej Pratap Yadav की wedding के बाद Fish की वजह से तोड़ा Promise । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी खत्म हो गई। बेटे की शादी के लिए लालू यादव को तीन दिन की पैरोल मिली थी। शादी में शामिल होने जेल से आए लालू यादव ने अपना वादा भी तोड़ दिया। समधि के बुलावे पर लालू ने अपना वादा तोड़ दिया। दरअसल लालू यादव ने वादा किया था कि वो मांसाहार को हाथ भी नहीं लगाएंगे, लेकिन बेटे की शादी के अगले ही दिन उन्होंने समधि के घर मछली-भात जमकर खाया।

     लालू ने तोड़ा अपना वादा

    लालू ने तोड़ा अपना वादा

    पिछले साल 7 नवंबर में लालू यादव ने वादा किया था कि वो मांसाहार को हाथ भी नहीं लगाएंगे। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने शाकाहारी होने की घोषणा की और कहा कि ज्योतिषाचार्य शंकर चरण त्रिपाठी के कहने पर वो मांसाहार छोड़ रहे हैं। दरअसल शंकर चरण त्रिपाठी ने उन्हें परिवार पर आए संकट की वजह से मांसाहार छोड़नवे की सलाह दी थी। उन्होंने उनकी सलाह मानी और सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा भी की, लेकिन बेटे तेज प्रताप यादव की शादी के अगले दिन समधि चंद्रिया राय के न्यौते पर उन्होंने मछली भात जमकर खाया।

     बेटे के ससुराल में जमकर खाया मछली -भात

    बेटे के ससुराल में जमकर खाया मछली -भात

    बेटे तेजप्रताप की शादी के बाद रविवार की सुबह समधि चंद्रिका राय ने लालू को मछली-भात खाने का न्योता दिया। मछली का नाम सुनकर लालू खुद को रोक नहीं पाए और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी और विधायक भोला यादव को साथ लेकर चंद्रिका राय के घर पहुंचकर चाव से मछली-भात खाया।

     पहले भी तोड़ चुके है अपना वादा

    पहले भी तोड़ चुके है अपना वादा

    इससे पहले भी लालू यादव ने कहा था कि भगवान शिव ने उन्हें सपने में आकर मांसाहार छोड़ने को कहा, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह शाकाहारी हो चुके है, लेकिन फिर उन्होंने अंडा को फल बताकर उसे खाना शुरू कर दिया। लालू प्रसाद मांस मछली के बहुत शौकीन हैं। मछली के सामने वो खुद को रोक नहीं पाते और इस बार भी मछली की वजह से ही वो अपना वादा तोड़ बैठे ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+