RJD Candidate List: राजद की पहली ऑफिशियल लिस्ट जारी, 52 कैंडिडेट्स में किस समाज के कितने लोग?
RJD First List of Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के ठीक अगले दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पहली आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 52 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिनमें पार्टी ने यादव समाज, मुस्लिम और ब्राह्मण-भूमिहार समाज का संतुलित प्रतिनिधित्व किया है। खास बात यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता तेजस्वी यादव इस बार वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
राघोपुर में उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश यादव से होगा, जिन्होंने 2010 में यहां से राबड़ी देवी को हराया था। इस लिस्ट में कई अनुभवी और नई युवा चेहरे शामिल हैं, जो पार्टी की चुनावी रणनीति और बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को नया रंग देने वाले हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में अलग-अलग जाति और समुदाय के उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर RJD ने यह संदेश दिया है कि वह सभी वर्गों और क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

RJD की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट (RJD First List of Candidates Bihar Election)
राजद ने अपनी पहली लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। यहां देखें पूरी लिस्ट-
1. उजियारपुर: आलोक मेहता
2. सोनपुर: रामानुज प्रसाद
3. परबत्ता: डॉ. संजीव
4. दरभंगा ग्रामीण: ललित यादव
5. गायघाट: निरंजन राय
6. शाहपुर: राहुल तिवारी
7. मोरवा: रणविजय साहू
8. हथुआ: राजेश कुमार सिंह
9. मसौढी: रेखा देवी
10. समस्तीपुर: अख्तरूल इस्लाम शाहीन
11. शेखपुरा: विजय कुमार
12. सीवान: अवध बिहारी चौधरी
13. सहरसा: रामदेव शर्मा
14. अस्थावां: रवि रंजन कुमार
15. गुरुआ: विनय कुमार
16. आख़िर: अजय कुमार कुशवाहा
17. बोचहां: अमर कुमार पासवान
18. बिहारीगंज: रेणु कुमारी
19. ब्रह्मपुर: शंभुनाथ यादव
20. अमनौर: सुनील कुमार
21. चेरिया बरियारपुर: सुशील कुमार
22. बहादुरपुर: भोला यादव
23. सिंहेंश्वर: चंद्रहास चौपाल
24. महिषी: गौतम कृष्ण
25. रघुनाथपुर: ओसामा शहाब
26. अलौली: रामवृक्ष सदा
27. बख्तियारपुर: अनिरूद्ध कुमार यादव
28. नोखा: अनिता देवी
29. हिलसा: शक्ति सिंह यादव
30. मुगेर: अविनाश कुमार विद्यार्थी
31. फतुहा: डॉ. रामानंद यादव
32. मढौरा: जितेंद्र कुमार राय
33. मटिहानी: बोगो सिंह
34. बैकुंठपुर: प्रेमशंकर प्रसाद यादव
35. राघोपुर: तेजस्वी प्रसाद यादव
36. पारू: शंकर प्रसाद
37. इस्लामपुर: राकेश कुमार रौशन
38. साहेबगंज: पृथ्वीनाथ राय
39. गड़खा: सुरेंद्र राम
40. मीनापुर: राजीव कुमार
41. बेलागंज: विश्वनाथ कुमार सिंह
42. सूर्यगढ़ा: प्रेमसागर चौधरी
43. दानापुर: रीता लाल राय
44. बोधगया: कुमार सर्वजीत
45. कांटी: इसरायल मंसूरी
46. छपरा: खेसारी लाल यादव
47. बड़हरिया: अरुण कुमार सिंह
48. रूपौली: बीमा भारती
49. बड़हरा: अशोक कुमार सिंह
50. मधेपुरा: चंद्रशेखर
51. कुढनी: सुनील कुमार सुमन
52. फतुहा - डॉ. रामानंद यादव
लिस्ट में समाजिक संतुलन
RJD की इस पहली लिस्ट में 22 यादव और 3 मुस्लिम प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा, भूमिहार और ब्राह्मण समाज के 3 प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। राघोपुर में तेजस्वी यादव का मुकाबला बीजेपी के सतीश यादव से होगा, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था।
कांग्रेस-राजद का झगड़ा बढ़ा?
RJD-लेफ्ट गठबंधन ने कथित तौर पर कांग्रेस को तय की गई 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे महागठबंधन के अंदर मतभेद और बढ़ गए हैं। कांग्रेस के अंदरखाने इसे लेकर नाराज हैं।
JMM अलग चुनाव लड़ेगी
झारखंड की सरकार में मंत्री की हिस्सेदारी मिलने के बाद महागठबंधन से अलग हो चुकी JMM अब अपने उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ेगी। JMM 6 सीटों-धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती-से चुनाव मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें: अश्लील गानों के सहारे चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी स्टार, क्या बिहार में अब होगी 'व्यूज की राजनीति'?












Click it and Unblock the Notifications