Bihar Political Crisis: आर-पार के मूड में राजद, तेजस्वी के मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar Political Crisis News Update: बिहार में मचे सियासी तूफान के बीच पल पल राजनीति बदलती हुई नज़र आ रही है। एक तरफ़ बिहार में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की क़यासबाज़ी तेज़ हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ़ राजद भी आसानी से सत्ता जाने नहीं देना चाहती है।

बिहार में बदल रहे सियासी समीकरण को देखते हुए आज का दिन प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिहार की राजधान पटना में भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं के साथ अलग मंथन कर रही है। वहीं लालू प्रसाद यादव भी राजद नेताओं के साथ सियासी मंथन कर रहे हैं।

RJD in a tough mood, Tejashwi minister made a big announcement, Bihar Political Crisis news

सियासी दांवपेच के बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि नीतीश सरकार से राजद ने समर्थन वापस लेने का फ़ैसला कर लिया है। तेजस्वी के मंत्री कुमार सर्वजीत की मानें तो राजद-जदयू से समर्थन वापिस ले रही है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व JDU की NDA में वापसी के लिए तैयार है, लेकिन बिहार के भाजपा नेता असहज हैं, इसलिए भाजपा बिहार में सरकार बनाने के लिए जल्दबाज़ी में नहीं है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह नंबर गेम बताया जा रहा है।

भाजपा यह BJP आश्वस्त होना चाह रही है कि सरकार बनाने के लिए NDA के पास पर्याप्त संख्या बल है या नहीं। क्योंकि ख़बर यह भी है कि राजद के संपर्क में JDU के कई विधायक बताए जा रहे हैं। बिहार में भाजपा नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी के दांव से सियासी लाभ मिला है।

भाजपा नेताओं की मानें तो इस बार नीतीश कुमार पाला बदलक कर एनडीए में आते हैं तो, पार्टी उनकी शर्तों को तरजीह नहीं देते हुए अपनी बातों को ऊपर रखते हुए गठबंधन करेगी। बिहार में आने वाले समय में क्या समीकरण बनता है, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल संभावनाओं की सियासत जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+