'इतना जल्दी सीटों का...', बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर आ गया लालू यादव का बड़ा बयान
Bihar news, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार दलों के बीच बैठकें चल रही हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर लालू ने कहा कि इतनी जल्दी सीट बंटवारा नहीं होता है। इसके साथ ही लालू यादव ने मीडिया को यह भी बता दिया कि, वे अयोध्या जा रहे हैं या नहीं?

लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, गठबंधन में इतना जल्दी सीटों का बंटबारा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर सब काम हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर लालू ने स्पष्ट कहा कि वे इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।
इसके साथ ही लालू ने नीतीश कुमार साथ नाराजगी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। लालू यादव से जब पूछा गया कि मकर संक्रांति पर उन्होंने नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया, इसपर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सब होता रहता है, कुछ तय नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से आरजेडी और जेडीयू के बीच अंदरखाने नाराजगी की खबरें आ रही है। मकर संक्रांति के मौके पर राबड़ी आवास में आयोजित भोज के दौरान भी नीतीश कुछ ही मिनट लालू के साथ रुके और फिर लौट गए। इस दौरान उन्हें लालू ने दही का टीका भी नहीं लगाया था।
हालांकि, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कोई नाराजगी नहीं है। गठबंधन में सबकुछ ठीक है। हम सभी इसी प्रयास में हैं अच्छे से सीटों का बंटवारा हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications