तेज प्रताप की शादी बचाने के लिए शुरू हुआ 9 दिन का खास महायज्ञ

पटना। पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले तेजप्रताप इन दिनों विशेष चर्चाओं में हैं। शांति से जिंदगी जी लेने के लिए तेजप्रताप घरवालों से दूरी बना रहे हैं वहीं घरवाले उनकी सलामती और घर पर सब ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। अब विंध्याचल में मां विध्यवासिनी के दरबार में तेजप्रताप के लिए नौ दिनों का अनुष्ठान चल रहा है।

 मां विध्यवासिनी के दरबार में 'शत्रु हंता' यज्ञ

मां विध्यवासिनी के दरबार में 'शत्रु हंता' यज्ञ

विंध्याचल में लालू यादव के पुरोहित राज मिश्र ने बताया कि दो दिन पहले तेज प्रताप ने फोन से बात कर मां के दरबार में ग्रहों की शांति के लिए पूजा कराने की बात कही थी। परिवार में खुशहाली और तेजप्रताप के दुश्मनों को नाश करने के लिए मां विध्यवासिनी के दरबार में 'शत्रु हंता' यज्ञ चल रहा है।

शुक्रवार को लगाई परिक्रमा

शुक्रवार को लगाई परिक्रमा

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव 9 नवंबर को जन्मदिन था। पिछली बार जब तेजस्वी का जन्मदिन था तो तेजप्रताप ने छोटे भाई की लंबी आयु के लिए पटना के एक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की थी। तेज प्रताप कोर्ट में तलाक का केस दर्ज करने के बाद से ही गायब हैं। वो दिवाली के मौके पर भी घर नहीं लौटे थे। शुक्रवार की सुबह वह अपने मित्रों को वृन्दावन में ही छोड़कर अकेले कार में गोवर्धन से तीन किमी दूर राधाकुण्ड कस्बे में पहुंच गए। वहां स्थित राधा कुण्ड में स्नान किया और फिर एक तिपहिया में बैठकर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े।

बंद कमरे में सुनवाई के लिए लगाई गुहार

बंद कमरे में सुनवाई के लिए लगाई गुहार

तेज प्रताप यादव ने बीते शुक्रवार को पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में अर्जी दी। मामले की सुनवाई 29 नवंबर को होनी है। तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तलाक की अर्जी में तेज प्रताप ने मुख्‍य तौर पर तीन मांगें रखी हैं। पहली- हिन्दू विवाह अधिनियम 13 (1) (1a) के तहत ऐश्‍वर्या से तलाक। दूसरी- अधिनियम 14(1) के तहत शादी के एक साल के अंदर तलाक की मांग और तीसरी- धारा 22 के तहत अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया बंद कमरे में हो, जिससे मीडिया में सभी बातें न जा सकें।

ये भी पढ़ें- यूपी: छात्रा ने दरोगा का कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर मारा तमाचा और फाड़ दी वर्दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+