नीतीश कुमार के साथ अनबन पर आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जदयू के भाजपा का साथ छोड़ने पर भी दिया जवाब

नई दिल्ली, 25 मई: जनता दल यूनाइटेड नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बीते कुछ दिनों से बिहार सीएम नीतीश कुमार के साथ अनबन की खबरे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेज रहे हैं। इस सबको लेकर अब रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनके और नीतीश कुमार के रिश्ते ठीक हैं। साथ ही उन्होंने जदयू के भाजपा से नाता तोड़कर राजद संग जाने की अटकलों को भी बेबुनियाद कहा है।

Recommended Video

    Bihar: CM Nitish Kumar और RCP Singh के रिश्ते में दरार, Rajya Sabha Chunav है कारण? | वनइंडिया हिंदी
     bihar

    बुधवार को दिल्ली में राज्यसभा के लिए जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा, सीएम नीतीश कुमार और मुझमें कोई मतभेद नहीं है। राज्यसभा के लिए नामांकन की तारीख 31 मई तक है। अभी इसके लिए बहुत दिन बाकी हैं। हालांकि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं। राज्यसभा या जिस भी पद पर मौका मिलेगा, मैं काम करूंगा।

    जदयू के भाजपा छोड़ राजद के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, जदयू और भाजपा का साथ अगले चुनाव, यानी कम से कम कम से कम 2025 तक जरूर चलेगा। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जदयू-राजद के हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। आरसीपी सिंह ने भाजपा नेताओं से मिले पर कहा कि बीजेपी के नेताओं से नजदीकी आज की नहीं है। कई साल से हमने साथ काम किया है। अचानक आज मेरी भाजपा से नजदीकी की बात क्यों होने लगी है

    क्या है मामला

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ दो दशक से ज्यादा समय से रहे केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच कुछ समय से अच्छा रिश्ता ना होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जदयू के अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार तीसरी बार राज्यसभा भेजने के मूड में नहीं है। जिनका राज्यसभा का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। इस बीच चर्चा है कि जदयू से राज्यसभा का टिकट कटने पर वह पाला बदलकर भाजपा में जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+