'चिराग पासवान में है सीएम बनने की क्षमता', कहकर रामविलास पासवान ने नीतीश, लालू का किया जिक्र

पटना। बिहार में कोरोना वायरस और बाढ़ के प्रकोप के बीच विधानसभा चुनाव कराने को लेकर विपक्षी नेताओं का विरोध जारी है। राजद नेता तेजस्वी यादव और लोजपा नेता चिराग पासवान प्रदेश में चुनाव की खिलाफत करते रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी कहा है कि बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए विधानसभा चुनाव को टाल देना चाहिए। एक समाचार चैनल से बातचीत में रामविलास पासवान ने बेटे के बारे में कहा कि चिराग पासवान में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: रामविलास पासवान का बड़ा बयान, कहा टलना चाहिए चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    Ramvilas Paswan said Chirag Paswan has potential to be Bihar CM

    रामविलास ने कहा- युवा पीढ़ी ही भविष्य है...
    लोजपा एनडीए का हिस्सा है जिसके लिए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही फिलहाल चेहरा हैं। बिहार के भावी सीएम के बारे में सवाल पूछे जाने पर रामविलास पासवान ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। वो खुद, लालू प्रसाद यादव या नीतीश कुमार अब पास्ट हो रहे हैं। चिराग पासवान में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए लोजपा में कोई जल्दबाजी नहीं है।

    'बिहार में चुनाव को टाल देना चाहिए'
    समाचार चैनल से बात करते हुए लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि वह बिहार में कोरोना और बाढ़ को देखते हुए विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। इस बारे में उनकी पार्टी लोजपा चुनाव आयोग से भी यह बात कह चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लाखों शिक्षक पोलिंग अफसर होंगे, सुरक्षा बल तैनात होंगे, ऐसे में जीवन के खतरे को देखते हुए चुनाव कराना अभी ठीक नहीं है। चुनाव निष्पक्ष हो और हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसलिए चुनाव को टालना सही रहेगा।

    तय समय पर होंगे बिहार में चुनाव: निर्वाचन आयोग
    निर्वाचन आयोग यह कह चुकी है कि बिहार में चुनाव तय समय पर ही होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने फिर से कहा है कि चुनाव आयोग कोरोना वायरस को लेकर सारी सावधानियां बरत रहा है। महामारी काल में हो रहे चुनाव के लिए सारे प्रबंध किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+