मांझी के बाद अब रामविलास के दामाद भी थाम सकते हैं आरजेडी का दामन

पटना। पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में सियासी उठापटक का खेल चल रहा है। जहां सबसे पहले जीतन राम मांझी एनडीए का दामन छोड़ राजद खेमे में शामिल हुए। वहीं बिहार महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी अपने 4 एमएलसी के साथ जदयू का दामन थामा तो अब NDA गठबंधन में शामिल केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दामाद भी बगावत की राह पर उतर गए हैं और वह बहुत जल्द राजद में शामिल हो जाएंगे। आपको बताते चलें कि लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के दमाद साधु पासवान पिछले कुछ दिनों से NDA गठबंधन से नाराज है और वह तेजस्वी यादव के साथ जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

ramvilas paswan brother in law sadhu paswan may join RJD soon

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में उपचुनाव की रणनीति जैसे ही तैयार हुई पार्टी के कुछ नेताओं की सियासत शुरू हो गई। पार्टी में तवज्जो नहीं मिलने के कारण जहां करीब तीन वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाले राजग के सहयोगी रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी NDA गठबंधन को छोड़ते हुए राजद में शामिल हुए तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी जेडीयू में शामिल हो गए। अब एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के दमाद साधु पासवान ने बगावत करना शुरू कर दिया है और वह बहुत जल्द राजद में शामिल हो जाएंगे। राजद में शामिल होने के बाद वह जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।

आपको बताते चलें रामविलास पासवान के दमाद साधु पासवान 2015 चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण काफी नाराज थे और उन्होंने यहां तक भी कहा था कि रामविलास पासवान पुत्र मोह में पड़कर धृतराष्ट्र की तरह अंधे हो गए हैं। उनका कहना है कि यही चिराग घर में उजाला करेगा रामविलास को बताना चाहिए कि अब तक कितने दलितों के घर में उजाला किया है। मुझे निकालने से पहले रामविलास पासवान की पार्टी चिन्ह झोपड़ी में आग लग जाएगी। इस तरह का बयान देने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था हालांकि कुछ दिनों बाद फिर वह पार्टी में वापस लौट गए। तो दूसरी तरफ जब साधु पासवान के राजद में शामिल होने की बात को लेकर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमें इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द से कराह रही छात्रा ने स्कूल में रो-रोकर बताई 'भाई' की गंदी करतूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+