RJD मंत्री के सपने में राम, तो BJP विधायक के ख़्वाब में आए कृष्ण, जवाब देने में भूले भाषा की मर्यादा
Bihar Politics On Dream: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ चुकी है। वहीं अब प्रदेश की सियासत में भगवान की भी एंट्री हो चुकी है, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने अपने सपने में भगवान श्रीराम आने की बात कहते हुए नज़र आ रहे हैं।
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर सुपौल में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिये भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि मेरे सपने में भगवान श्री राम आये थे, उन्होंने कहा कि लोग मुझे बाज़ारों में बेच रहे हैं, मुझे बिकने से बचा लो।

आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब चंद्रशेखर यादव विवादित दिया है। इससे पहले उन्होंने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड की बात कही। बिहार की राजधानी पटना में हिंदी ग्रंथ अकादमी में 14 सितंबर को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। पोटेशियम साइनाइड रहने तक मैं इसका विरोध करता रहूंगा।
Recommended Video
बिहार सरकार के मंत्री चंद्रशेखर के सपने वाले बयान पर भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरे ख्वाब में भगवान कृष्ण आए थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारा पड़ोसी पागल हो गया है, उसका इलाज कराओ। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से विधायक नीरज बबलू गृह जिले सहरसा में बिहार सरकार के मंत्री पर ज़ुबानी हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications