मुगल सम्राट अकबर पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, गिरिराज सिंह ने ठहराया सही
Madan Dilawar On Mughal Samrat Akbar: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। छोटी बड़ी सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है। वहीं भाररतीय जनता पार्टी भी चुनावी तैयारियों में जुट गईं हैं।
चुनावी तैयारियों के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का मुगल सम्राट अकबर को लेकर दिए बयान से सियासी पारा चढ़ चुका है। मदन दिलावर ने मुगल सम्राट अकबर को लेकर हाल ही में विवादित बयान दिया है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ने कहा था कि अकबर महान इंसान नहीं बल्कि रेपिस्ट और अत्याचारी थी। बाजारों से लड़कियों को मंगवाकर अकबर उनका रेप करता था। मदन दिलावर को भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (सांसद, बेगूसराय) का भी साथ मिल गया है।
बेगूसराय में पीएम मोदी के 2 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह उलाव हवाई अड्डा पहुंचे थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए गिरिराज सिंह ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को सही ठहराया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मदन दिलावर ने जो मुगल सम्राट अकबर को लेकर कहा क्या वह सच नहीं है। महापुरुष शिवाजी महाराज, लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप जैसे एक नहीं हमारे सैकड़ों वीर गुज़रे। कांग्रेस ने उन लोगों का इतिहास से ख़त्म कर दिया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बात समझ नहीं आती है कि उन लोगों ने अकबर को इतना महान क्यों बना दिया। देश के वीर और महान पुरुषों की इसी वजह से पढ़ाई होनी चाहिए। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कुछ गलत नहीं बोला है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुगल सम्राट अकबर एक आक्रांता था। देश के लिए अकबर ने कुछ नहीं किया बल्कि अपने लिए हर चीज़ की। भारत के लोगों के लिए उसने कुछ भी नहीं किया है। वहीं औरंगजेब ने भी हिन्दुओं को मुसलमान बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications