33 साल के संसदीय जीवन में उठाये जनता से जुड़े अनेक मुद्दे, कभी नहीं तोड़ी मर्यादा- सुशील मोदी

Bihar Rajy Sabha News: बिहार से राज्यसभा की तीन सीटों पर एनडीए प्रत्याशी डा. भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता और संजय झा के नामांकन के समय उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तीनों प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई दी।

सुशील मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में उनके जैसे कम ही कार्यकर्ता होंगे, जिन्हें 33 साल के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों का सदस्य रहने का सौभाग्य मिला हो।

Raised many issues related to public in 33 years of parliamentary life, never broke limits - Sushil Modi

चंद्रवंशी समाज के डा. भीम सिंह और तेली समाज की श्रीमती धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा भेजने का निर्णय अतिपिछड़ा और महिला को सम्मान देने की भाजपा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सुशील मोदी 10 साल बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रहे। वित्त मंत्री रहते उन्हें राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्राधिकृत समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

लालू-राज में 8 साल तक विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे। उस समय सत्तारूढ दल के लोग विपक्ष को बोलने नहीं देते थे और सदन के भीतर हाथ से कागज तक छीन लेते थे। उन्होंने 5 साल तक विधान परिषद में भी नेता-प्रतिपक्ष का दायित्व निभाया।

जेपी आंदोलन में सक्रियता और आपातकाल में 19 महीने की जेल काटने के बाद सुशील मोदी जब मुख्यधारा की राजनीति में आए, तब लगातार 15 साल विधायक और 9 साल विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने लोकसभा में भागलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राज्य सभा सदस्य बनने पर वे सदन की विधि एवं न्याय समिति के अध्यक्ष रहे।

अपने लंबे संसदीय जीवन में जनता से जुड़े अनेक मुद्दे उठाये, लेकिन कभी सदन की गरिमा के विपरीत आचरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे अंतिम क्षण तक अपनी पार्टी के माध्यम से समाजिक जीवन में योगदान करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+