बिहार: रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन से छात्र को नीचे फेंका, विरोध करने पर दूसरे शख्स की पिटाई कर ठूंसा जेल में

गया। बिहार के गया में एक छात्र को चली ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जिसमें मृतक छात्र के परिजनों ने रेलवे पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने ही उसे ट्रेन से फेंका। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वे शराब के नशे में धुत थे जिस कारण यह घटना हुई। ट्रेन में मौजूद भीड़ लगातार यह आरोप लगा रही थी कि जवान ने एक किशोर को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। हालांकि किसी भी तरीके से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह दुर्घटना तब हुई जब वेंकटेश अपने साथी के साथ ट्रेन से रांची लौट रहा था। मामले की शुरुआत जवानों से हुई बहस को लेकर हुई जिसके बाद जवानों ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। वेंकटेंश की लाश सुबह के वक्त झाड़ियों के पासे से बरामद किया गया।

बिहार: रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन से छात्र को नीचे फेंका, विरोध करने पर दूसरे शख्स की पिटाई कर ठूंसा जेल में


दूसरी ओर रलवे पुलिस का कहना है कि वेंकटेश नशे की हालत में था जिस कारण यह घटना हुई है। आपसी विवाद में जब एक अन्य किशोर ने विरोध किया तो पुलिसवालों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे जमकर पीटा। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि इबी इस मामले की जांच चल रही है। मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस ने उसकी हत्या की है।

रेलवे एससपी अशोक सिंह ने कहा कि 28 सिंतबर को दो युवकों के शराब पीकर हंगामे की सूचना मिली थी। पेट्रोलिंग टीम सूचना के बाद मुख्य बोगी में पहुंची। इस दौरान दो लोग यहां वहां भागने लगे जिसमे एक शख्स ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य दूसरे युवक को पुलिस ने शराब पीने के जुर्म में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+