Bihar News: रघुनाथपुर में दूसरी बार बेपटरी हुआ रेल इंजन, ट्रायल रन के दौरान 4 चक्के पटरी से उतरे
बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट ट्रेन की बेपटरी होने के बाद दूसरी बार रेल इंजन बेपटरी हो गया। ट्रायल रन के दौरान लूप लाइन में डीजल इंजन के 4 चक्के पटरी से उतर गए। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बता दें कि डाउन लाइन मरम्मत के बाद ट्रायल रन के दौरान लूप लाइन में डीजल इंजन का चार चक्का पटरी से उतर गया। ट्रैक रेस्टोरेशन के बाद डाउन लाइन पर ट्रायल किया जा रहा था। इस हादसे के बाद रेलवे की तकनीकी टीम के मेंटेनेंस पर सवाल भी उठने शुरू हो गए है।

अप लाइन पर परिचालन शुरू होने के बाद युद्धस्तर पर डाउन लाइन को मरम्मत की गई। इंजीनियरों की टीम जैसे ही लगभग रात 8 बजकर 30 मिनट पर ट्रायल इंजन को डाउन लाइन में दौड़ाया, लूप लाइन से डाउन लाइन पर आते ही ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया।












Click it and Unblock the Notifications