13वें दिन बेतिया से आगे बढ़ा राहुल गांधी की Voter Adhikar Yatra, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में 'वोटर अधिकार यात्रा' को जनआंदोलन का रूप दे दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार (29 अगस्त) को इस यात्रा का 13वां दिन शुरू हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुबह 8:40 बजे बेतिया के कुड़ियाकोठी से निकले और हरिवाटिका गांधी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी नेता ओपन जीप में सवार होकर यात्रा में शामिल हुए और रास्ते में खड़े हजारों लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नेताओं का स्वागत किया।

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra

बेतिया से गोपालगंज पहुंचेगी यात्रा

यात्रा सुबह बेतिया के हरिवाटिका गांधी चौक से शुरू होकर मुहर्रम चौक, अजंता सिनेमा चौक, सागर पोखरा चौक, इमली चौक, नौतन-गोपालगंज रोड, बगही खड्डा, थाना चौक, नौतन बाज़ार और मंगलपुर होकर गोपलागंज पहुंचेगी।

रात्री विश्राम सिवान में नहीं सारण में होगा

शुक्रवार 4 बजे शाम को यात्रा गोपलागंज से पुनः आरंभ होकर जादोपुर रोड, मौनिया चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, अंबेडकर चौक, तुरकाहा पुल, मीरगंज, हथुआ विधानसभा, मरछिया देवी चौक, जे.पी. चौक और गोपालगंज मोड़ होते हुए सीवान पहुंचेगी, जहां बाबूनिया मोड़ पर जनसभा आयोजित की गई और रात्रि विश्राम आमडाढ़ी, एकमा प्रखंड, सारण जिले में किया गया।

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने पप्पू यादव के साथ की ठिठोली, 'पेट और वजन ज्यादा है, थोड़ा कम करिए!'

30 अगस्त को आरा में होगी बड़ी जनसभा

शनिवार, 30 अगस्त को यात्रा का 14वां दिन होगा, जब राहुल गांधी की यह यात्रा सारण जिले के एकमा से शुरू होकर छपरा शहर और आसपास के इलाकों से होते हुए भोजपुर पहुंचेगी। भोजपुर की जिला मुख्यालय आरा में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल गांधी मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा छपरा के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महागठबंधन के नेताओं ने स्वागत की तैयारियां की हैं। छपरा और आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही इस यात्रा को लेकर माहौल गर्म है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता लोगों को यात्रा से जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि आरा में होने वाली जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें लड़कियों ने राहुल गांधी से पूछे क्रश से लेकर फेस वॉश तक के सवाल, किसने कहा 'I Love You Rahul'? वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+