land for job मामले पर बोलीं राबड़ी देवी - हम 30 सालों से झेल रहे, मोदी सरकार लालू यादव से डर गई है
land for job मामले पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा मोदी सरकार लालू प्रसाद यादव से डर गई है। इसलिए जांच एजेंसियों को हमारे खिलाफ यूज कर रही है।

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने (land for job) केस में दिल्ली की अदालत बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत 14 लोगों को समन भेजा है। इस समन पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला।
भाजपा बिहार में लालू यादव से डर गई है
बिहार के उपमुख्मंत्री तेजप्रताप यादव की मां राबड़ी देवी ने कहा बिहार में भाजपा लालू प्रसाद यादव से डरी हुई है और इसीलिए केंद्रीय एजेंसियां उनके पीछे पड़ी हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी सभी को भगाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने नीरव मोदी को करोड़ों लेकर भागने में मदद की।
हम पिछले 30 सालों से ऐसे आरोप झेल रहे हैं
कोर्ट से मिले समन के बारे में बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा नहीं मैं कहीं नहीं भागूंगी, ये आरोप हम पिछले 30 सालों से झेल रहे हैं हमारा परिवार ये पिछले 30 सालों से झेल रहा है और आगे भी झेलता रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा बिहार में लालू यादव से डर गई है।
जमीन के बदले नौकरी
याद रहे ये मामला 2004 से 2009 के बीच का है। लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे को जमीन के बदले नौकरी देने के बदले लालू यादव के परिवार और उनके करीबियों के नाम जमीन लिखवाई गई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ये केस चल रहा है।
लालू यादव, राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ है ये समन
दिल्ली की इस कोर्ट में चल रहे कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में कल पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया है जिसके बाद लालू परिवार की मुसीबतें बढ़ सकती है। कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर आरोपपत्र को ध्यान में रखते हुए आरोपी व्यक्तियों को 15 मार्च के लिए समन जारी किया। कोर्ट ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।
जानें क्या लालू यादव परिवार पर क्या लगा है आरोप
गौरतलब है कि सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप पत्र दायर किया था। इस केस में की गई जांच के बाद दाखिल की गई चार्जसीट के अनुसार उक्त आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक और मध्य रेलवे के सीपीओ के साथ मिलकर साजिश रची और जमीन के बदले उनके या उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लोगों को नियुक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications