पूर्णिया: पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, आठ लोगों की हुई मौत

पूर्णिया: पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, आठ लोगों की हुई मौत

पूर्णिया, 11 जून: दर्दनाक खबर बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आईं है, यहां एक स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों को पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    Bihar Purnia Road Accident: भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी कार, 9 की मौत | वनइंडिया हिंदी | *News
    Purnia News: Eight passengers Scorpio lost their lives after falling into the pond

    यह हादसा पूर्णिया जिले के अनगढ़ ओपी क्षेत्र के कंजिया मध्य विद्यालय के पास शनिवार की सुबह करीब 2:30 बेज के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले थे। वे स्कॉर्पियो में सवार होकर पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के खपड़ा ताराबाड़ी गांव गए हुए थे। बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया सभी लोग बेटी का रिश्ता तय करने आए थे और वापस लौटे समय यह हादसा हो गया।

    इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मौके पर राहत और बचाव का काम भी जारी है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद चल रही है। कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की ये हादसा हुआ है। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसा तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हुआ।

    बैसा के सीओ राजशेखर ने बताया कि एक और व्यक्ति के गाड़ी के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है. गोताखोरों को बुलाया गया है और गोताखोरों की मदद से शव की खोज की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+