Bihar: पहले आंखें फोड़ी, गुप्तांग काटे...पुजारी की गोली मारकर हत्या के बाद गांव में तनाव

बिहार के गोपालगंज जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दानापुर गांव में छह दिनों से लापता एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी आंखें निकाल ली गईं और गुप्तांग भी काट दिए गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक, गांव के एक शिव मंदिर के पुजारी मनोज कुमार पिछले छह दिनों से लापता थे। उनके भाई अशोक कुमार साह बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। मनोज कुमार उस समय गायब हो गया, जब वह अपने घर से मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, उसे ढूंढ नहीं पाई।

priest brutal murder

झाड़ियों में मिला पुजारी का शव
बीते दिन यानी शनिवार को पुलिस को पुजारी का शव गांव की झाड़ियों में मिला। खबर की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद झड़पें हुईं, जिसके दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। राजमार्ग पर खड़े एक पुलिस वाहन में आग लगा दी।

इसके बाद पुलिस ने लगातार हवाई फायरिंग कर स्थिति का जायजा लिया। गोपालगंज सदर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रांजल बाद में मौके पर पहुंचे और उत्तेजित स्थानीय लोगों को शांत करने में कामयाब रहे।

मृतक पुजारी के भाई सुरेश साह ने कहा कि उनके परिवार ने मान लिया था कि मनोज कुमार कहीं बाहर गए हैं और जल्द ही वापस आ जाएंगे। जिला प्रशासन के कुछ लोग आए और हमें आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच की जाएगी। लेकिन, छह दिन बाद मेरे भाई का शव मिला। हमें नहीं पता कि हत्या कैसे और क्यों हुई?

क्या कहती है पुलिस?
एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पर्याप्त पुलिस बल बुलाया गया है। आगे कहा कि अब राजमार्ग साफ कर दिया गया है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव कर दिया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+