बिहारः कोरोना टीकाकरण के लिए प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी, पहले दिन इन लोगों को लगेगा टीका

पटना। बिहार में पहले चरण में कोरोना टीका लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी शनिवार को एक साथ प्रदेश के 300 केंद्रों पर 10 बजकर 45 मिनट का टीकाकरण की शुरुआत होगी। पटना में IJIMS स्थित केंद्र पर सीएम नीतीश कुमार एक सफाईकर्मी और एक एंबुलेंसकर्मी को टीका लगवाकर इसका उद्घाटन करेंगे। बीते गुरुवार को पहले चरण के लाभार्थियों की लिस्ट सभी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचा दी गई।

Recommended Video

    Corona Vaccination: Bihar में टीकाकरण की तैयारी पूरी, पहले दिन इनको लगेगा टीका | वनइंडिया हिंदी
    preperation for corona vaccination prepared in bihar

    राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक प्रदेश के सभी टीकाकरण केंद्रों पर पहले सफाईकर्मी और एंबुलेंसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि सभी केंद्रों पर पहले दिन के सौ-सौ लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। कोविन पोर्टल पर उनके नामों की स्वीकृति देते ही पहले दिन के सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज चला जाएगा। इसी के मुताबिक शनिवार को निर्धारित समय पर टीकाकरण का काम होगा।

    शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसके लिए शहर के 6 केंद्रों समेत कुल 16 केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले दिन केवल 50 से कम उम्र वाले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा। लेकिन किस स्वास्थ्यकर्मी अथवा कोरोना वॉरियर को कब टीका मिलगा इसकी कोई जानकारी टीका लगानेवाले को अबतक नहीं मिली है। टीकाकरण के शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने और केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+