Bihar News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन महिलाएं चाह रही हैं डिलीवरी, जानिए क्या है डॉक्टर्स की राय
Delivery Date On Pran Pratishtha News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। देशभर में लोगों को इस दिन लंबे वक्त से इंतज़ार था। हिंदू समुदाय के लोगों में त्योहार जैसा माहौल है।
देश वासियों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है, इसी क्रम में बिहार के विभिन्न ज़िलों से यह जानकारी मिल रही है कि महिलाए प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) को बच्चे को जन्म देना चाहती है। विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों से गुज़ारिश कर रही है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी हो।

इस मामले में एक्सपर्ट डॉक्टर्स की क्या राय है, ज्यादातर लोग यह जानना चाह रहे हैं। इस पूरे मामले में वन इंडिया हिंदी से चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रभात कुमार ने ख़ास बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेडिकल के एतबार से यह कहीं से भी सही नहीं है कि समय से पहले ऑपरेशन कर डिलीवरी करवाई जाए।
सीज़ेरियन डिलेवरी के लिए करीब 1 महीने पहले की संबंधित व्यक्ति को वक्त बता दिया जाता है, कि कब ऑपरेशन कर डिलीवरी होनी चाहिए। हां ये मुमकिन है कि किसी महिला का एक दो दिन आगे पीछे कर डिलीवरी की जा सकती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं की डिलीवरी उनके तय समय के मुताबिक की जाए यह संभव नहीं है।
सी-सेक्शन के जरिए महिलाएं अगर 22 जनवरी को डिलीवरी चाह रही हैं तो मेडिकल के एतबार से यह सही नहीं है। क्योंकि गर्भ में बच्चे का पूरी तरह से विकास होने के बाद ही डिलीवरी होनी चाहिए। कोई कहे कि शुभ मुहूर्त में ही डिलीवरी करवा दें तो यह मेडिकल साइंस के मुताबिक फिट नहीं बैठता है।
बच्चे और मां की हालत को देखते हुए ही डिलीवरी होनी चाहिए। हेल्दी डिलीवरी होने से मां और बच्चे का सेहत सही रह पाएगा। मेडिकल एथिक्स से पड़ जाकर डिलीवरी करवाने से मां और बच्चे की जान को भी ख़तरा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications