Prashant Kishor: क्या है 40 हजार करोड़ का मामला जिनके दम पर NDA जीता? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा खुलासा

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि 'अगर जनता ने हम पर विश्वास नहीं दिखाया, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह मेरी है, मैं बिहार की जनता का विश्वास नहीं जीत पाया।'

हालांकि हमारा प्रयास 'ईमानदार ' था लेकिन पूरी तरह असफल रहा इसलिए इसे स्वीकार करने में कोई नुकसान नहीं है। मैं बिहार की जनता को यह समझाने में विफल रहा कि उन्हें किस आधार पर वोट देना चाहिए और उन्हें एक नई व्यवस्था क्यों बनानी चाहिए इसलिए प्रायश्चित के तौर पर, मैं 20 नवंबर को गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का मौन व्रत रखूंगा।'

Prashant Kishor

'कभी भी नैतिक सीमाओं को पार नहीं किया' (Prashant Kishor)

उन्होंने जोर देकर कहा कि 'भले ही उनकी टीम ने रणनीति में गलती की हो लेकिन उन्होंने कभी भी नैतिक सीमाओं को पार नहीं किया।' 10 हजार रुपये की बड़ी चर्चा हो रही है लेकिन यह बात सही नहीं है, मुझे इतना भरोसा है कि जनता अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेच सकती है।'

'40 हजार करोड़ की वजह से NDA जीता' (Prashant Kishor)

'पूरा सरकारी तंत्र लगाया गया यह बताने में कि अगर आप एनडीए को वोट करते हैं, आपको दो लाख रुपये दिया जाएगा। इसके लिए 10 हजार रुपये बयाना के तौर पर दिया गया। नीतीश कुमार ने वोट के लिए पैसे बांटे, हर विधानसभा जीविका, आंगनबाड़ी, ममता, प्रवासी मजदूरों को करीब 29 हजार करोड़ रुपये सरकार ने बांटे हैं, 40 हजार करोड़ रुपये की योजना लाई इसलिए NDA जीत गया और यही हमने नहीं किया। '

Prashant Kishor ने जारी किया फोन नंबर

पीके ने अपने ऑफिस का नंबर जारी करते हुए कहा कि 'अब नीतीश जी के सारे वादे पूरे करने होंगे, अगर 6 महीने में महिलाओं को वादे के 2 लाख नहीं मिले तो वे मुझसे संपर्क कर सकती है, ये रहा मेरा नंबर- 9121691216।'

वोट खरीदने का अपराध नहीं किया-PK

प्रशांत किशोर ने कहा कि 'हमने गलतियां की होंगी लेकिन हमने कोई अपराध नहीं किया। हमने जाति का जहर फैलाने का अपराध नहीं किया , हमने बिहार में हिंदू-मुस्लिम नहीं किया। हमने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम नहीं किया। हमने बिहार के गरीब, निर्दोष लोगों को पैसे देकर उनके वोट खरीदने का अपराध भी नहीं किया।'

चुनावी वादों को पूरा करें नीतीश-मोदी

प्रशांत किशोर ने कहा कि' लोगों ने एनडीए को जनादेश दिया है, अब मोदी और नीतीश के कंधों पर है कि वे अपने चुनावी वादों को पूरा करें, हमें झटका लगा है, लेकिन हम गलतियों को सुधारेंगे, खुद को मजबूत करेंगे, और मजबूत होकर वापस आएंगे; हमारे लिए पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+