Prashant kishor: तेजस्वी और राहुल को BPSC छात्र आंदोलन की नेतागिरी का ऑफर क्यों दे रहे PK? पढ़िए 5 वजह
Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार से जन सुराज पार्टी के संस्थापक बने प्रशांत किशोर की वजह से इस समय बिहार की राजनीति काफी गर्म है। वह बीपीएससी (BPSC) 70वीं की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे परीक्षार्थियों के समर्थन में तीन दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं।
अपनी गिरफ्तारी पर सशर्त जमानत ठुकरा कर बेशर्त रिहाई पाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को झटका देने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को युवाओं के आंदोलन की अगुवाई का ऑफर देकर सबकों चौंका दिया है।

आइए इसके पीछे की 5 वजहों को समझने की कोशिश करते हैं-
Prashant Kishor News: भविष्य के लिए युवाओं को एकजुट करके उनका नेता बनने की कोशिश
प्रशांत किशोर ने गिरफ्तारी वाले लफड़े से निकलने के बाद सबसे बड़ा कदम तो ये बढ़ाया है युवाओं को एकजुट करने के लिए 'युवा सत्याग्रह समिति'के नाम से एक मंच खड़ा करने की कोशिश की है। इसमें 51 सदस्य होंगे, जिनमें से 42 चुन लिए गए हैं।
परीक्षा रद्द करने के साथ ही युवाओं से जुड़े बाकी आंदोलनों को भी यही समिति संचालित करेगी। इस तरह से पीके ने परीक्षार्थियों के बहाने युवाओं को एक मंच पर लाने वाला बड़ा दांव चला है।
वे अघोषित रूप से युवाओं और छात्रों के नेता के तौर पर खुद को पेश कर सकते हैं। परीक्षा रद्द करवाने के लिए अनशन से लेकर गिरफ्तारी तक उन्होंने जो कुछ झेला है, उसकी वजह से वह पहले ही छात्रों की निगाहों में जमे हुए हैं।
Prashant Kishor News: राहुल और तेजस्वी जैसे नेताओं को छात्र राजनीति में उलझाने की रणनीति?
परीक्षार्थियों के नाम पर युवाओं को एकजुट करने वाला दांव चलने के साथ ही प्रशांत किशोर ने इसकी अगुवाई करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुला ऑफर दिया है।
हमेशा से इन दोनों नेताओं को निशाने पर रखने वाले पीके ने कहा है कि अगर ये नेता आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हो जाएं तो वे खुद उनके पीछे चलने के लिए भी तैयार रहेंगे।
पीके ने यहां तक कहा है कि अगर तेजस्वी आंदोलन को लीड करने के लिए तैयार हो जाएं और उनसे इस आंदोलन से हट जाने को कह दें तो उन्हें इसमें भी कोई आपत्ति नहीं होगी।
बिहार की सियासत को जानने वालों को लग रहा है कि ऐसा कहके जन सुराज के नेता ने तेजस्वी और राहुल को अपने दांव में उलझा दिया है। अगर दोनों उनके ऑफर को स्वीकार करते हैं तो एक तरह से वह उनकी सियासी रणनीति में उलझ सकते हैं और अगर नकारते हैं तो छात्रों की सारी नाराजगी के शिकार भी हो सकते हैं।
Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर खुद आंदोलन से निकलने का खोज रहे हों रास्ता?
इस आंदोलन के बीच में बीपीएससी अपने एक रणनीति में सफल रहा है। पटना के जिस बापू सभागार परीक्षा केंद्र में पेपर घटने की वजह से फसाद शुरू हुई थी और पेपर लीक होने की अफवाह उड़ी थी, उस सेंटर के परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा दिलवाकर उसने अपने स्टैंड पर मुहर लगा ली है। क्योंकि, दोबारा परीक्षा में उस सेंटर पर पहले से भी ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया है।
ऐसे में हो सकता है कि प्रशांत किशोर को लग रहा हो कि यह आंदोलन कहीं जल्द ही ठंडा न पड़ जाए। शायद इस वजह से वह इससे सम्मानजनक तरीके से निकलने का रास्ता खोज रहे हों। एक तथ्य यह भी है कि उम्मीद के मुताबिक इस आंदोलन को छात्रों को अब उतना व्यापक समर्थन भी नहीं मिल पा रहा है।
Prashant Kishor News: वैनिटी वैन वाले विवाद ने पहले से ही दे रखी है टेंशन
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अनशन वाली जगह पर प्रशांत किशोर की सेवा में एक वैनिटी वैन मौजूद थी। उसकी कीमत 5 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। एक मीडिया वाले ने जब उनसे वैनिटी वैन को लेकर सवाल पूछे थे तो वह भड़क भी गए थे और इससे बिहार की राजनीति में उनकी नई-नई सियासत के लिए अच्छा संदेश भी नहीं निकला।
ऊपर से जब इस तरह की बातें सामने आईं कि उनकी जिस वैनिटी वैन को लेकर विवाद हो रहा है, वह दरअसल कांग्रेस के एक पूर्व सांसद के परिवार की कंपनी से ली गई है, तो इसको लेकर और भी अटकलबाजियों को मौका मिलने लगा। कहा जा रहा है कि उसी नेता के आवास पर उन्होंने सोमवार रात को प्रेस कांफ्रेंस भी किया था।
ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या बिहार की राजनीति में उन्हें कोई प्लांट तो नहीं कर रहा? हो सकता है कि चुनावी साल में इस तरह के विवाद बढ़ने से पहले वह दूसरा मुद्दा खोजना चाहते हों। वैसे भी फिलहाल उन्हें इस आंदोलन से वाहवाही मिल चुकी है और समय के साथ कोई और विवाद हो गया तो सारे किए कराए पर पानी भी फिरने की आशंका है।
Prashant Kishor News: 'बी टीम' वाले आरोपों से बेदाग निकलने का दांव!
प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी को विपक्षी आरजेडी की ओर से अक्सर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगाया जाता है। इसी बात पर पिछले महीने वह काफी भड़क भी गए थे और कहा था कि आरजेडी के लोग हमें बीजेपी की बी टीम कहते हैं और भाजपा के लोग राजद का बी टीम कहते हैं।
उन्होंने कहा था असल में हम जनता के बी टीम हैं। इस तरह से उन्होंने राजद के उन आरोपों से खुद को पाक-साफ दिखाने का भी दांव चला है; और छात्रों के साथ बैठकर सरकार के खिलाफ तो मोर्चा खोले ही हुए हैं।
-
धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस












Click it and Unblock the Notifications