BPSC छात्रों का प्रदर्शन, Prashant Kishor का कैसे बना आंदोलन, सत्याग्रह को लेकर PK ने कर दिया बड़ा ऐलान

BPSC Protest, Prashant Kishor Update: बीपीएसी छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन करते हुए जनुसराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से अनशन पर हैं। पीके को 6 जनवरी सुबह 4 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन शाम तक ने उन्हें बिना शर्त जमानत दे दी।

Recommended Video

    Prashant Kishore News: ई लोग सोच रहे थे यहां लाएंगे और... PK ने बताया क्या है उनका आगे का प्लान?

    कोर्ट से बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, जन बल के आगे कोई बल नहीं है। उन्होंने इसे जनता का विश्वास और उनकी आवाज बताया। पुलिस के पास पर्याप्त कागजात नहीं थे, इसलिए उन्हें जेल में नहीं रखा गया।

    Prashant Kishor BPSC

    PK का अनशन जारी रहेगा: प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उनका अनशन जारी रहेगा। बिहार में कानून का राज है और सरकार मनमानी नहीं कर सकती। प्रशांत किशोर ने BPSC में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया।

    BPSC घोटाले पर प्रशांत किशोर का बयान: प्रशांत किशोर ने कहा कि नौकरी करोड़ों में बेची गई है और बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और इस लड़ाई में शामिल हों क्योंकि जन बल के आगे कोई ताकत नहीं है।

    विपक्ष पर प्रशांत किशोर का हमला: PK ने कहा कि सत्याग्रह गांधी मैदान से शुरू हुआ था और वहीं समाप्त होगा। यह बिहार के युवाओं की जिद्द है और नीतीश कुमार व भाजपा को इसे सुनना चाहिए। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं।

    महागठबंधन के नेता को पीके का सुझाव: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ट्वीट करना छोड़कर युवाओं की इस लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए। तेजस्वी यादव को सुझाव दिया कि वे विपक्ष के नेता हैं और उन्हें इस अभियान का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर किसी अभियान को लीड करने की कोशिश कर रहे हैं, तो तेजस्वी यादव को किसने रोका था?

    CPI(ML) का समर्थन: प्रशांत किशोर ने CPI(ML) का धन्यवाद किया क्योंकि उनके लोग सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनके विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन युवाओं के मामले में CPI(ML) गंभीरता से सड़क पर उतरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस अभियान में अपनी आवाज जोड़ें और युवाओं का नेतृत्व करें।

    प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा और वे बिहार के बच्चों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हुई अनियमितताओं के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और वे इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+