Bihar Politics: हम कोई MLA या सांसद नहीं हैं, लेकिन…, Prashant Kishor ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना
Prashant Kishor Bihar Politics: मुजफ्फरपुर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी मामला सियासी रंग ले चुका है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफ़े की मांग उठ रही है। वहीं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एसकेएमसीएच (SKMCH) और पीएमसीएच (PMCH) की लापरवाही के कारण एक नाबालिग बच्ची की मौत के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जिम्मेदार ठहराया है।
मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग: कांग्रेस द्वारा मंगल पांडे के पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडे के कार्यों के कारण उनके चेहरे पर पहले से ही कालिख लगी हुई है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुई अमानवीय घटना और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री में थोड़ी भी शर्म और लज्जा बची है, तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सेवा विस्तार पर भी सवालिया निशान: प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मंगल पांडे की कोविड-19 के दौरान विफलता का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें कभी स्वास्थ्य मंत्री नहीं बनना चाहिए था। केवल पीएमसीएच (PMCH) या एसकेएमसीएच (SKMCH) के अधिकारियों को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री को भी हटाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, पीएमसीएच निदेशक को सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार देने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रशांत किशोर की पहल से मिला गोपालगंज का खोया बच्चा: गोपालगंज का एक बच्चा 16 दिनों तक लापता रहने के बाद प्रशांत किशोर और जन सुराज के प्रयासों से सकुशल मिल गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले गोपालगंज दौरे के दौरान दो महिलाएं उनसे मिलीं और अपने बच्चे के लापता होने की जानकारी दी।
प्रशांत किशोर ने उन्हें प्राथमिकी (FIR) की प्रति देने के लिए कहा और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद, बच्चा मुजफ्फरपुर में सकुशल मिला और अपने परिवार के पास वापस आ गया।
स घटना पर प्रशांत किशोर ने कहा, "हम कोई विधायक या सांसद नहीं हैं, लेकिन यह छोटी सी घटना बताती है कि कैसे एक छोटा सा प्रयास लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।" जमीनी स्तर पर किए गए प्रयास भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications