बिहारः पोस्टर के जरिये लालू परिवार पर कसा तंज, तेजस्वी और तेज प्रताप को बताया नकली कृष्ण व अर्जुन
पटना। बिहार की राजधानी पटना के सड़कों पर लालू परिवार पर तंज कसता हुआ एक अजीबोगरीब पोस्टर लगा है। हालांकि इस पोस्टर में लगवाने वाले का नाम नहीं है। इस पोस्टर में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद की हुई हार को लेकर तंज कसा गया है। इस पोस्टर में लालू यादव तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को दिखाया गया है और इस महाभारत के उस प्रसंग को दिखाया गया है, जिसमें अर्जुन मछली की आंख से निशाना साधते हैं।
Recommended Video

इस पोस्टर में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के संबंध को लेकर तंज कसा गया है। पोस्टर पर लिखा गया है कि कली अर्जुन का मछली की आंख से चुका निशाना.. नकली कृष्ण ने धरा मौन.. जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा आप हमारे हैं कौन...इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को अर्जुन की तरह मछली में निशाना लगाते हुए दिखाया गया है। जिसमें वह कहते हैं हमको तो मछली दिख ही नहीं रहा है वासुदेव.. तो कृष्ण बने तेजप्रताप कहते हैं अहंकार से मुक्त होकर देखो पार्थ..वहीं कुछ आम लोगों की तस्वीर बनी है जिसमें यह आवाज निकलती है कि आप हमारे हैं कौन..इसके ऊपर लालू यादव की भी तस्वीर बनी है।
बता दें कि उपचुनाव में हार मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि हमने मजबूती के साथ दो सीटों पर चुनाव लड़ा। 5 सत्ताधारी पार्टियों के गठबंधन के विरुद्ध राजद ने पहले से अधिक मत प्राप्त किए।मतदाता मालिकों का हार्दिक धन्यवाद। सत्ता में बैठ गांव के हालात को भूल गए लोगों को कथित विकास का दर्शन कराया।बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा।
इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि नीतीश कुमार बेईमानी की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके है।इस Audio में जो पक्षपाती अधिकारी संजीव कुमार कापर,अनुमंडल पदाधिकारी,बिरौल,JDU के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है उसे ही इन्होंने मतगणना कार्य का "निर्वाची पदाधिकारी" बनाया है।लुटेरों कुछ शर्म बची है कि नहीं












Click it and Unblock the Notifications