बिहार:'एक बार फिर शर्मसार हुई ख़ाकी', छोटी सी बात पर पुलिस कर्मियों ने की आर्मी जवान की पिटाई
सहरसा के थाना चौक पर पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान वह व्यक्ति बाइक से गुजर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस और व्यक्ति में नोक झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने अपने वर्दी का रोब दिखाते हुए खाकी को शर्मसार कर दिया।
सहरसा, 15 जुलाई 2022। बिहार पुलिस अकसर विवादों में घिरते हुए नज़र आ ही जाती है। एक बार फिर पुलिस के अमानवीय चेहरे ने ख़ाकी को दाग़दार कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति के कपड़े उतारते हुए तीन पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सहरसा के थाना चौक के पास का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उस व्यक्ति में और पुलिस कर्मी के बीच किसी बात को बहस हो गई थी। इसी बात से नाराज़ पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। आज (शुक्रवार) पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस के पास लिखित में शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
Recommended Video

पुलिस वालों ने फिर शर्मसार की खाकी
सहरसा के थाना चौक पर पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान वह व्यक्ति बाइक से गुजर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस और व्यक्ति में नोक झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने अपने वर्दी का रोब दिखाते हुए खाकी को शर्मसार कर दिया। लाठी डंडों से मारपीट करने से मन नहीं भरा तो लात घूंसों से भी खूब पीटा। वीडियो में पिट रहे व्यक्ति के बारे में जानाकार जुटाने पर पता चला कि वह पंजाब में पदस्थापित सेना का जवान है। पुलिस की गुंडागर्दी के बात पीड़ित जवान ने पुलिस कार्यालय जाकर वरीष्ठ अधिकारियों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पदाधिकारियों ने उन्हे लिखित आवेदन देने को कहा है।

पुलिस पर अमानवीय तरीके से पिटाई का आरोप
सूत्रों की मानें तो अपर लेवल पर इस मामले को रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं जब पीड़ित जवान से मीडिया कर्मियों ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि जो होना था हो गया। अब मुक्षे इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है। वहीं स्थानीय लोगों को इस मामले को लेकर काफी रोष है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस इस तरह से गुंडागर्दी कैसे कर सकत है, क्या ये खाकी वाले गुंडे हैं। स्थानीय लोग घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस पर अमानवीय तरीके से पिटाई का आरोप भी लगाया है।

शिकायत मिलने पर होगी मामले की जांच
स्थानीय लोगों की मानें तो छोटी से बहस को पुलिस वाले ने बड़ा बनाते हुए वर्दी का रोब दिखाया है। पुलिस ने जिस तरह से पिटाई की है वह सरासर ग़लत है। पुलिस वाले ने अपने आगे आर्मी जवाने की एखक नहीं सुनी और लाठी डंडों से पीटने के बाद लात घूंसे भी मारे। पुलिस वाले की डर से किसी ने भी जवान को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने मामले में बताया कि हेडक्वार्टर डीएसपी के ज़रिए एक व्यक्ति के साथ झड़प की सूचना मिली थी। लेकिन मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: बढ़ सकते हैं ईंटों के दाम, अनिश्चितकालीन भट्टा बंद करने का ईंट निर्माता संघ ने लिया फ़ैसला
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications