PM मोदी की 'मां को गाली'—बिहार चुनाव में कहीं RJD-कांग्रेस को पड़ न जाए भारी, अब NDA करने जा रही है बड़ा काम

NDA Bihar Bandh On September 4: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। इस विवाद ने न सिर्फ कांग्रेस और RJD को घेरा है, बल्कि NDA ने अब इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।

4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान

NDA ने ऐलान किया है कि 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे बिहार में राज्यव्यापी बंद रहेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं और रेल परिचालन प्रभावित नहीं होंगे। खास बात यह है कि बीजेपी महिला मोर्चा इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेगा।

NDA Bihar Bandh On September 4

RJD-कांग्रेस पर NDA का हमला

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि, "विपक्ष की रैली में पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है बल्कि राजनीतिक रूप से भी दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष के नेताओं ने अब तक माफी नहीं मांगी है, जो उनकी घमंड भरी सोच को दिखाता है।"

पीएम मोदी का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर विपक्ष को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, वे अब इस दुनिया में भी नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें गालियां दी गईं।

पीएम मोदी ने कहा, ''बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ... उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं...ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है... ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है।''

PM मोदी ने कहा- ये लोग एक गरीब मां की तपस्या नहीं समझेंगे

पीएम मोदी ने कहा,

''एक गरीब मां की तपस्या, उसके बेटे की पीड़ा, ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज नहीं समझ सकते। ये नामदार लोग तो सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। देश और बिहार की सत्ता इन्हें अपने खानदान की विरासत लगती है। लेकिन देश की जनता जनार्दन ने एक गरीब मां के कामदार बेटे को आशीर्वाद देकर प्रधानसेवक बना दिया। ये बात नामदारों को पच नहीं रही है। कोई पिछड़ा, अति-पिछड़ा आगे बढ़ जाए, ये कांग्रेस को तो कभी बर्दाश्त नहीं हुआ है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''RJD और कांग्रेस वालों से आपको जवाब मांगना चाहिए। हर गली-मोहल्ले से एक ही आवाज आनी चाहिए - मां को गाली... नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे...इज्जत पर वार... नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे...RJD का अत्याचार... नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे...कांग्रेस का वार...नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे...मां का अपमान... नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे...।''

आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज

बिहार पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उसके खिलाफ IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर की है।

वायरल हुआ विवादित वीडियो

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। मंच पर लगे पोस्टरों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव की तस्वीरें भी मौजूद थीं। इसी मंच से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे।

चुनावी मुद्दा बन सकती है ये घटना

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार चुनाव का माहौल गर्म है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने का मामला NDA के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। वहीं, कांग्रेस और RJD के लिए यह भारी पड़ सकता है क्योंकि अभी तक उन्होंने इस पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी है।

यह मामला महागठबंधन की छवि पर गहरा असर डाल सकता है। NDA इसे जनता की भावनाओं से जोड़कर बड़ा मुद्दा बना रही है। अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता इसे कैसे लेती है-क्या यह विपक्ष पर भारी पड़ेगा या जनता इसे चुनावी स्टंट मानकर नजरअंदाज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+