PM Modi Purnia visit: शिक्षक या बस कंडक्टर! बिहार में छिड़ा विवाद, पीएम मोदी की रैली से क्या है कनेक्शन?
PM Modi Purnia visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सभा स्थल पर जीविका दीदीयों को सुरक्षित ले जाने और वापस लाने के लिए बस में साथ आने-जाने का आदेश दिया गया, जिससे विरोध शुरू हो गया है।
विपक्षी दलों ने इसे शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के खिलाफ कदम करार दिया है। पप्पू यादव सहित कई नेताओं ने इस निर्णय की निंदा करते हुए सवाल उठाया है कि क्या शिक्षकों को पढ़ाई के बजाय भीड़ जुटाने का काम करना उचित है।

क्या है पूरा मामला?
11 सितंबर 2025 को अंचल अधिकारी बनमनखी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री जी के 15 सितंबर के पूर्णिया आगमन के लिए कुल 200 बसों में जीविका दीदीयों को ले जाने और वापस लाने हेतु प्रत्येक बस में एक सरकारी कर्मी के रूप में शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया। इस सूची को स्कूलों तक पहुंचाया गया।
इसके बाद राजनीतिक विरोध शुरू हो गया। विपक्षी नेताओं ने इसे शिक्षकों के अधिकार और बच्चों की शिक्षा के प्रति अपमानजनक कदम करार दिया। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकारी शिक्षकों को बस कंडक्टर बनाना सही नहीं है और यह शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी है।
पप्पू यादव ने प्रशासन के फैसले पर उठाया सवाल
राजनीतिक दलों ने इस कदम को 'शिक्षकों का अपमान' और शिक्षा की अनदेखी' बताया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री जी पूर्णिया एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए पूर्णिया आ रहे हैं, आपका स्वागत है! लेकिन सरकारी स्कूल शिक्षकों को आपके लिएभीड़ जुटाने के लिए बस कंडक्टर खलासी बना देना, कहां तक उचित है? पूर्णिया सीमांचल के सम्मानित शिक्षकों और छात्रों के साथ इस दुर्व्यवहार के लिए आप स्वयं खेद व्यक्त करें तथा स्कूल बंद करने एवं शिक्षकों को बस कंडक्टर बनाने के फैसले को वापस लें!
ये भी पढ़ें: असम के दरांग से PM Modi का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं
₹45,000 करोड़ की योजनाओं का देंगे सौगात
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2025 को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करने जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कुल ₹45,000 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जो पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। ये परियोजनाएं केवल भौतिक निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना में सुधार का संदेश भी देती हैं।
पूर्णिया में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी पूर्णिया में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिससे क्षेत्र की हवाई यात्रा सुव्यवस्थित, तेज और सुविधाजनक होगी। साथ ही, रेल और सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने का काम भी प्रगति पर है, जिससे न केवल व्यापार और यातायात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परिवहन सुधार सीमांचल क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढे़ं: PM मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी का बड़ा वार, कहा- GMCH पूर्णिया बना एनडीए की नाकामी की मिसाल












Click it and Unblock the Notifications