असम के दरांग से PM Modi का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम पहुंचे, जहां उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर दरांग जिले में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और विरोधियों के दिए गए "जहर" को भी पी जाते हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत असम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से की। उन्होंने कहा,"ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेरा पहली बार असम आना हुआ है।

pm-modi-in-assam-slams-congress

मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। इसलिए आज मां कामाख्या की धरती पर आकर एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है। आज यहां जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

PM Modi attacks Congress: "शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं"

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कितनी भी गालियां दी जाएं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पीएम ने कहा कि "मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग बताइए, क्या भूपेन दा को भारत रत्न देने का मेरा निर्णय सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी का उन्हें लेकर दिया गया बयान सही है या गलत?"

उन्होंने कहा कि असम के महान कलाकार भूपेन हजारिका को भारत रत्न देकर पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित किया गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसका अपमान करके न केवल असम बल्कि पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है।

"कांग्रेस अध्यक्ष का बयान देखकर गहरी चोट पहुंची"

पीएम मोदी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दिखाया, जिसमें कहा गया था कि मोदी "नाचने-गाने वालों" को भारत रत्न दे रहे हैं। मोदी ने इस पर कहा, "यह टिप्पणी केवल भूपेन दा का ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर का अपमान है।"

उन्होंने आगे कहा, "पंडित नेहरू ने 1962 के युद्ध के बाद जो बातें कहीं, उनके घाव आज भी पूर्वोत्तर के लोगों के दिलों में ताजे हैं। कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी उन्हीं घावों को हरा कर रही है और उन पर नमक छिड़क रही है।"

"कांग्रेस मेरे खिलाफ, लेकिन जनता का आशीर्वाद मेरा रिमोट कंट्रोल"

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, "कांग्रेस का पूरा आर्थिक और राजनीतिक तंत्र मेरे खिलाफ खड़ा है। फिर भी मेरे पास 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद है और वही मेरा रिमोट कंट्रोल है।"

असम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संबोधन एक तरफ विकास परियोजनाओं की नई शुरुआत का संकेत था, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के खिलाफ कड़ा राजनीतिक हमला भी। मोदी ने जहां असम की सांस्कृतिक पहचान और कलाकारों का सम्मान करने की बात की, वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया कि व्यक्तिगत स्तर पर हमले उन्हें विचलित नहीं कर सकते, लेकिन देश की धरोहर और महान विभूतियों का अपमान वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+