Peoples Insight Exit Poll 2025: पीपल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार, महागठबंधन बेदम
Peoples Insight Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्यादातर एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी होती नजर आ रही है। पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर नतीजों में बदलता है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ेगी। तेजस्वी यादव के लिए सीएम बनने का सपना अभी अधूरा रह सकता है।
पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल में बीजेपी को ही सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया है। दूसरी ओर जेडीयू के प्रदर्शन में भी मामूल सुधार होता दिख रहा है, जबकि आरजेडी को सीटों के लिहाज से नुकसान होने का अनुमान है। कांग्रेस की भी सीटों की संख्या में नुकसान होने का अनुमान जताया गया है।

Peoples Insight Exit Poll 2025: जानें कितनी सीटें मिलने का अनुमान
⦁ पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है।
⦁ महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Polls 2025: बंपर वोटिंग के बाद बिहार में किसकी सरकार? इस एग्जिट पोल ने चौंकाया
⦁ इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में महिलाओं ने खास तौर पर एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है।
⦁ एग्जिट पोल के मुताबिक, आम लोगों के बीच रोजगार और पलायन मुद्दा है, लेकिन उसके बावजूद बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर भरोसा बरकरार है।
सीटों का अनुमान
बीजेपी: 68-72 seats
जेडीयू: 55-60 seats
आरजेडी: 65-72 seats
कांग्रेस: 9-13 seats
Bihar Chunav में इस बार मुकाबला रहा रोमांचक
बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो इस बार चुनाव प्रचार काफी रोमांचक रहा था। एक ओर पीएम मोदी और अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम दिग्गजों ने मोर्चा खोला था। दूसरी ओर महागठबंधन के लिए भी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जमकर प्रचार किया था। महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने के लिए अखिलेश यादव भी बिहार पहुंचे थे। अब 14 नवंबर को तय होगा कि बिहार की सत्ता में आखिरकार नीतीश की वापसी होती है या फिर तेजस्वी के सिर ताज सजता है।
यह भी पढें: Exit Poll Bihar Election 2025: JVC एग्जिट पोल में NDA की आंधी, महागठबंधन को झटका- जानें कहां चूके तेजस्वी?












Click it and Unblock the Notifications