Bihar Exit Polls 2025: बंपर वोटिंग के बाद बिहार में किसकी सरकार? इस एग्जिट पोल ने चौंकाया
Times of India, Bihar Exit Polls 2025 : बिहार में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद Exit Poll सामने आने लगे हैं, टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, 243 सीटों में से एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसके हिसाब से राज्य में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाता दिख रहा है।
आपको बता दें कि243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है, यहां पर एनडीए की सरकार है। विपक्ष में RJD, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP का महागठबंधन है।

हालांकि जिस तरह से बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई है, उसे देखते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 'बिहार में बदलाव होगा तो वहीं सुशासन और विकास के नाम पर वोट मांगने वाली एनडीए को पूरा भरोसा है. कि जनता का आशीष उसे ही मिलेगा।'
6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई (Bihar Exit Polls 2025)
मालूम हो कि बिहार में दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने आज दिन भर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद, ये आंकड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के पक्ष में दिखाते हैं।

जन सुराज पार्टी के पदार्पण से नाखुश लोग (Bihar Exit Polls 2025)
इस बीच, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के पदार्पण से लोग फिलहाल नाखुश ही दिख रहे हैं। अब एग्जिट पोल इजेक्ट आंकड़ों में बदलेंगे या नहीं ये तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा जिस दिन चुनावी नतीजे आएंगे, फिलहाल एग्जिट पोल की इस रिपोर्ट ने एनडीए को खुश औपर महागठबंघन में खलबली जरूर मचा दी है।












Click it and Unblock the Notifications