Munger Lok Sabha News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर लोगों ने साधा BJP पर निशाना, निर्माण पूरा नहीं हुआ और...

Munger Lok Sabha Ground Report: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। बिहार में भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है, इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों की राय जानने पहुंची। लोगों ने भाजपा के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए कहा कि अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।

हिंदू समुदाय में गृह प्रवेश तभी करते हैं, जब घर का निर्माण पूरी तरह से हो जाता है। तैयार घर में गृह प्रवेश होता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अशुभ माना जाता है। दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ चुनावी माइलेज लेने के लिए 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा करवा रही है।

People targeted BJP on Pran Pratistha program, construction was not completed bihar news

अभी मंदिर पूरी तरह से बना भी नहीं है, शंकराचार्य भी जाने के लिए राज़ी नहीं है। इसके बाद भी सबकी बातों को अनसुना कर भारतीय जनता पार्टी अपनी मनमानी कर रही है। हम लोग भी हिंदू हैं, मंदिर के प्रति आस्था है। धर्म को लेकर संजीद है, इसका यह मतलब नहीं कि भाजपा ग़लत करे तो हम उसका साथ दे दें।

लोकसभा चुनाव में हिंदुत्व के एजेंडे को भाजपा भुना सके इसलिए ही राम मंदिर को मुद्दा बनाया है। विकास की राजनीति तो होती नहीं है, सिर्फ धर्म की सियासत कर रही है। मेरा मानना है कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ही उद्घाटन करना चाहिए था।

भाजपा अगर सही में हिंदू के हितों की बात करती तो, सभी लोगों की रायशुमारी करने के बाद उद्घाटन करना चाहिए था। यह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक स्टंट है और कुछ नहीं है। हिंदू समुदाय के रीति रिवाज का भाजपा अपमान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+