बिहारः चोरी कर रहे दो भाइयों को लोगों ने पकड़कर पोल में बांध दिया फिर उनको बेरहमी से पीटा

पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में तालिबानी सजा का मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ के रहमत नगर में लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर तालिबानी सजा दी है। इलाके के लोगों ने चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा और पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों को एक पोल में रस्सी के जरिये बांधकर लोगों ने पीट दिया। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ ने जिन दो युवकों को पीटा वह आपस में भाई हैं।

people caught two brother during theft then beat him brutally

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवक फुलवारीशरीफ के निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र हैं। जिसमें एक का नाम मोहम्मद सद्दाम और उसके छोटे भाई का नाम मोहम्मद नासिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दोनों भाइयों ने फुलवारी शरीफ के घरों में चोरी कर आतंक मचा रखा था। गुरुवार की देर रात मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद नासिर चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इसापुर रहमत नगर में घुसे।

people caught two brother during theft then beat him brutally

इसी दौरान पड़ोस के युवक ने फोन कर गांव वालों को जगाया और धीरे-धीरे ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उस घर को घेर लिया, जिसमें दोनों भाई दाखिल हो रहे थे। फिर दोनों को पकड़कर लोगों ने पोल में बांध दिया फिर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में स्थानीय लोगों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं चम्पारण प्रमंडल क्षेत्र में लूट और हत्या की कई घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरेराज के पेट्रॉल पम्प कर्मी की गोली कामकर हत्या करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था। अरेराज के डीएसपी के नेतृत्व में पहाडपुर के जौहरी मठ गांव से गिरफ्तार किया है।

people caught two brother during theft then beat him brutally

पुलिस ने गिरफ्तार शातिर संदीप गिरी के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शातिर के पास से पुलिस ने करीब डेढ लाख रुपये के डेढ किलों चरस को बरामद किया है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि शातिर संदीप गिरी पर मोतिहारी,बेतिया और बगहा जिला में लूट,हत्या और रंगदारी के सात मामले दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+