Pawan Singh और बीजेपी के बीच आखिर किस बात पर था झगड़ा और कैसे हुई सुलह? सामने आई अंदर की बात

Pawan Singh Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पवन सिंह ने दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि कुशवाहा से मुलाकात में दोनों ने लोकसभा चुनाव के दौरान की तल्खियों को भुलाकर सकारात्मक माहौल में बातचीत की है। चर्चा है कि पावर स्टार को बीजेपी फिर से अपनाने के लिए तैयार है और उन्हें आरा से टिकट दिया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की हार की वजह पवन सिंह ही बने थे, लेकिन अब दोनों पुराने गिले-शिकवे भूलने के लिए तैयार हैं। पिछले साल ही बीजेपी ने पवन को पार्टी से निष्कासित किया था, लेकिन अब उनकी अमित शाह से मुलाकात हुई है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात काफी सकारात्मक नोट पर खत्म हुई है।

Pawan Singh Joins BJP

Pawan Singh और BJP के बीच क्या था झगड़ा?

पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन वह बिहार से टिकट चाहते थे। नाराज होकर वह बिहार की काराकट सीट से निर्दलीय के तौर पर उतर गए और यहां से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गए। बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले फिर से उन्हें शामिल कर लिया गया। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पावर स्टार बीजेपी का पहले भी हिस्सा थे और आगे भी रहेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Education: बीजेपी में वापसी कर रहे पवन सिंह कितने पढ़े-लिखे? क्या एक्टर को नहीं आती इंग्लिश?

उपेंद्र कुशवाहा की हार की वजह बने थे पावर स्टार

⦁ बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट पर जमकर चुनाव प्रचार किया और एनडीए के खिलाफ माहौल बनाया था। हालांकि, भोजपुरी स्टार खुद तो नहीं जीत सके लेकिन एनडीए उम्मीदवार को हराने में कामयाब रहे।

⦁ पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिले और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खाते में 2 लाख 53 हजार 876 वोट गए। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार राज राम सिंह को 3 लाख 80 हजार 581 मत मिले। अगर पवन सिंह काराकाट से चुनाव न लड़े होते तो एनडीए उम्मीदवार कुशवाहा की जीत तय मानी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की BJP में वापसी, इस सीट से लड़ेंगे बिहार चुनाव, उपेन्द्र कुशवाहा से सुलह

Bihar Chunav में राजपूत वोटों के लिए बड़ा दांव

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के दौरान पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान की हरकतों के लिए माफी मांग ली है। बीजेपी पवन सिंह को वापस लाकर एक साथ ही राजपूत और कुशवाहा दोनों वोट बैंक को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही है। राजपूत समुदाय से आने वाले भोजपुरी स्टार की लोकप्रियता पूरे बिहार में है। बीजेपी उन्हें टिकट देने के साथ ही स्टार पावर का इस्तेमाल चुनावी सभाओं के लिए भी करेगी।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh की घर-वापसी कर बीजेपी ने एक साथ ठाकुर-कुशवाहा समीकरण साधा, समझें इस सियासी चाल की रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+