Pawan Singh Education: बीजेपी में वापसी कर रहे पवन सिंह कितने पढ़े-लिखे? क्या एक्टर को नहीं आती इंग्लिश?

Pawan Singh Education: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर-एक्टर पवन सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि पवन सिंह अब एंटरटेनमेंट के साथ साथ राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

पवन सिंह ने की बीजेपी में वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी कर चुके हैं। हालांकि पहले चर्चा थी कि पवन सिंह उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLM) का दामन थाम सकते हैं। लेकिन अब साफ हो गया है कि वह बीजेपी के साथ हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह ने बिहार चुनाव के लिए छोड़ा रिएलिटी शो

पवन सिंह कुछ दिनों पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से बाहर आए हैं। ये शो गत 6 सितंबर 2025 से शुरू हुआ था जिसमें लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे थे। हालांकि बिहार चुनाव 2025 को देखते हुए ही पवन सिंह ने शो छोड़ने का फैसला किया था।

क्या सच में पवन सिंह को इंग्लिश नहीं आती?

-शो में कई बार पवन सिंह यह कहते नजर आए कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती। इसके बाद फैंस के बीच ये सवाल उठने लगा था कि क्या पवन सिंह सचमुच इंग्लिश नहीं बोल पाते? आपको बता दें कि पवन सिंह को थोड़ी-बहुत इंग्लिश आती है, लेकिन लंबे समय तक उस भाषा में बातचीत करना उनके लिए आसान नहीं है।

-पवन सिंह ने शो में खुद बताया था कि उनका माहौल और प्रोफेशन दोनों ही हिंदी-भोजपुरी केंद्रित रहे हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि वह इंग्लिश में उतने सहज नहीं हैं और उन्हें इस पर कोई पछतावा भी नहीं है।

पवन सिंह की पढ़ाई और करियर

-हलफनामे में मौजूद जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने 10वीं तक पढ़ाई की है। हालांकि एक्टर ने शो में धनश्री वर्मा के सामने कहा था कि वह 12वीं पास है लेकिन वो भी बड़ी मुश्किल से।

-जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद पवन सिंह ने अपने चाचा से संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वह छोटे-मोटे प्रोग्राम्स में भी परफॉर्म करने लगे थे। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने म्यूजिक एल्बम्स पर काम करना शुरू किया था।

-पवन सिंह का पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' साल 1997 में आया था, जिसमें सभी गाने उन्होंने खुद गाए थे। हालांकि, शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

-साल 2007 में पवन सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' रिलीज हुई थी, जो ठीक ठाक साबित हुई थी। वहीं साल 2008 पवन सिंह के करियर का सबसे अहम समय बन गया था। इसी साल उनका सुपरहिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ था, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।

-इसके अलावा पवन सिंह फिल्म 'प्रतिज्ञा' में नजर आए थे जिनमें उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ लीड रोल में थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके बाद पवन सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कितनी है पवन सिंह की कमाई?

-इस समय अगर सबसे अमीर भोजपुरी स्टार की बात की जाए तो पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। पवन सिंह न सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि उनकी आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनकी लोकप्रियता न सिर्फ बिहार-उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर में है।

-पवन सिंह एक भोजपुरी फिल्म करने के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं। वहीं एक गाने के लिए वह लगभग 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की कुल संपत्ति करीब 65 करोड़ रुपये है, जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे अमीर स्टार बनाती है।

-पवन सिंह एक गाने के लिए लगभग 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं। पवन सिंह का सालाना कमाई 3-5 करोड़ रुपये है। पवन सिंह के पास मुंबई और बिहार में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+