Patna में फिर भड़की ‘हिंसा की आग’, दर्जनों राउंड फायरिंग और आगजनी ने कराई बिहार पुलिस की किरकिरी!

Patna में एक बार फिर खाकी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले पर काबू करने जब पुलिस की टीम पहुंची तो उग्र भीड़ ने पुलिस की टीम को ही खदेड़ दिया। उपद्रवियों की हमले से एक एएसआई के भी जख्मी होने की खबर आ रही है।

Patna Violence in jethuli village nadi police station area news in hindi

Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर की 'हिंसा की आग' भड़क गई है। दर्जनों राउंड फ़ायरिंग और आगजनी के बाद बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पटना के जेठुली गांव (नदी थाना क्षेत्र) में सोमवार को भी माहौल तनावपूर्ण है। आपको बता दें कि रविवार के दिन भी असमाजिक तत्वों ने फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। सोमवार की सुबह भी उपद्रवियों हंगामा किया। इतना ही नहीं मीडियकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की है। वहीं पुलिस असमाजिक तत्वों पर लगाम कसने में नाकाम होती नज़र आ रही है।

मामले पर काबू करने जब पुलिस की टीम पहुंची तो उग्र भीड़ ने पुलिस की टीम को ही खदेड़ दिया। उपद्रवियों की हमले से एक एएसआई के भी जख्मी होने की खबर आ रही है। वहीं कुछ घरों में लूटपाट की वारदात का भी मामला सामने आया है। आपको बता दें कि रविवार के दिन फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद जेठुली गांव में हिंसा भड़क गई। वहीं घटना की वजह से उग्र भीड़ ने सोमवार को भी पुलिस पर हमला किया। इस पूरे मामले में पुलिस करीब दो दर्जन लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पटना के जेठुली गांव (नदी थाना क्षेत्र) में रविवार के दिन दो गुटों में झड़प हो गई थी। करीब डेढ़ बजे दिन में दो पक्षों के बीच ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर बहस हुई। दोनों पक्ष का घर आस-पास ही है। बिट्टू कुमार (जेठुली गांव) उमेश राय (जेठुली गांव) और बच्चा राय (जेठुली गांव) के बीच ट्रैक्टर पार्किंग को लेकर विवाद होने लगा। गंगा घाट के किनारे पार्किंग को लेकर गाली-गलौज हो ही रही थी कि उमेश राय पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और हथियार के साथ हमला कर दिया। बिट्टू कुमार पक्ष के लोगों पर फायरिंग होने के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Government Hospital: 'मैं कैसे दूल्हा बनूंगा?', ऑपरेशन कराने गया युवक, डॉक्टर ने कुछ और ही कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+