भाई को बंधक बनाकर बहन से गांजा पीने वाले 12 दरिंदों ने किया गैंगरेप
बहन को वापस लौटने में जब काफी देर हो गई तो भाई उसकी खोज में खेत की तरफ निकला, बहन की चिल्लाने की आवाज आ रही थी जिसके बाद वो उस जगह पहुंचा तो उसकी आंखे चकरा गईं।
पटना। बिहार में लगातार सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें नाबालिग लड़की से लेकर महिला तक सभी को दरिंदे अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। इसी तरह का एक दिल दहलाने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला बिहार के नवादा जिले में सामने आया है जहां आज से 5 दिन पहले एक भाई-बहन दशहरा पूजा देखकर घर लौटने के लिए नवादा स्टेशन पहुंचे तभी उसकी बहन शौच के लिए बगल के खेत में गई जहां पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती स्टेशन के पीछे ले जाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देने लगे। बहन को वापस लौटने में जब काफी देर हो गई तो भाई उसकी खोज में खेत की तरफ निकला, बहन की चिल्लाने की आवाज आ रही थी जिसके बाद वो उस जगह पहुंचा तो उसकी आंखे चकरा गईं। लगभग एक दर्जन लोग बहन के जिस्म के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। जब भाई ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो हैवानों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया और बंधक बना लिया।

शौच के लिए गई लड़की, गांजा पी रहे थे दरिंदे
बारी-बारी से सभी ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से बेहोश बहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 दिनों तक बेहोश रहने के बाद वो होश में आई और इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ एक लिखित शिकायत देते हुए FIR दर्ज करवाई गई। जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां के नारदीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की अपने भाई के साथ 30 तारीख को मेला देखने के लिए गई थी। मेले से लौटने के बाद वो ट्रेन के जरिए अपने घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची। तभी वो शौच के लिए खेत में गई थी जहां पहले से ही गांजा पी रहे लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

देर तक नहीं लौटी तो भाई निकला ढूंढने
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और होश में आने के बाद उसने लिखित शिकायत देते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ कर सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी स्टेशन के आसपास के रहने वाले हैं जो देर शाम स्टेशन के पास गांजा पी रहे थे।

भाई को बनाया बंधक, उसके सामने किया रेप
पुलिस के मुताबिक फिलहाल दो लड़कों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लड़की के मेडिकल चेकअप में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसे एक दर्जन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications