Patna Traffic Challan: पटना ट्रैफिक पुलिस ने 2 दिन में वसूला 61 लाख का चालान, दुर्गा पूजा में लगा जबरदस्त फाइन
Patna Traffic Challan: बिहार की राजधानी पटना में इस बार दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही थी। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए थे और मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। सप्तमी से लेकर नवमी तक मंदिरों और सड़कों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग पूजा, मेले और घूमने-फिरने में मशगूल थे, लेकिन इसी बीच ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ने कई लोगों की जेब हल्की कर दी।
ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालान काटे और महज दो दिनों में ही लाखों रुपये वसूले। पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से इसकी लगातार निगरानी की जा रही थी, जिसके कारण नियम तोड़ने वाले सीधे कैमरे में कैद हो गए और चालान कट गया।

पटना में दुर्गा पूजा पर दिखी भीड़भाड़
पटना में इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पंडालों और मेलों में पहुंचे। सप्तमी के दिन जैसे ही मां दुर्गा का पट खोला गया, भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर रौनक का माहौल रहा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए विशेष प्लान बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Date: छठ के बाद वोटिंग, अगले हफ्ते कभी भी तारीखों का ऐलान, बिहार चुनाव पर लेटेस्ट अपडेट
नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज
भीड़भाड़ के बीच कई लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर दी। नतीजा यह हुआ कि पूजा के दिनों में ही लाखों का चालान काटा गया। सप्तमी यानी 29 सितंबर को कुल 21 लाख 40 हजार और अष्टमी यानी 30 सितंबर को 40 लाख 41 हजार रुपये का चालान हुआ। इन पर नजर रखने का काम पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से लगातार किया गया।
कहां कितना कटा चालान - सप्तमी
सप्तमी के दिन सबसे ज्यादा चालान रामनगरी इलाके में हुआ, जहां 3.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दीदारगंज चेक पोस्ट पर 1.38 लाख, खगौल में 1.26 लाख और रूपसपुर में 1.18 लाख रुपये का चालान कटा। कुर्जी मोड़ पर 90 हजार, भट्टाचार्य में 82 हजार, दशरथ मोड़ पर 84 हजार, दिनकर गोलंबर पर 92 हजार, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास 74 हजार और खगौल के एक अन्य हिस्से में 44 हजार का चालान काटा गया।
कहां कितना कटा चालान - अष्टमी
अष्टमी के दिन भी सबसे ज्यादा चालान रामनगरी में हुआ, जहां 5.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। रूपसपुर में 2.76 लाख और खगौल में 2.63 लाख का चालान हुआ। इसके अलावा कुर्जी मोड़ पर 2.06 लाख, जगदेव पथ पर 1.80 लाख, दशरथ मोड़ पर 1.16 लाख, बोरिंग रोड पर 1.03 लाख, भट्टाचार्य में 1.69 लाख, चितकोहरा में 1.40 लाख, दिनकर गोलंबर पर 1.73 लाख और धनुकी मोड़ व दीदारगंज चेकपोस्ट पर 1.85 लाख रुपये का चालान कटा
ये भी पढ़ें: Patna Metro: कब होगा पटना मेट्रो का उद्घाटन? रूट से लेकर किराए तक, चेक कीजिए हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications