पटनाः पेट्रोलिंग जिप्सी पर चढ़ गया हाइवा ट्रक, तीन पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर के बेउर मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस जिप्सी पर चढ़ गया, जिसके चलते जिप्सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ है। सड़क हादसे में मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान पुखराज, प्रभु और सियाचरण के रूप में हुई है।

Patna road accident three policemen died during petroling

इस हादसे में एक एसआई भी बुरी तरह से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी पेट्रोल पंप की तरफ से जा रही थी, उसी दौरान एक हाइवा जिप्सी पर चढ़ गया। इस हादसे में मौके पर ही पुलिसवाले की मौत हो गई। हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिप्सी साइड से जा रही थी, तभी पीछे से आ रहा हाइवा ट्रक उस पर चढ़ गया।

इस सड़क दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस की जिप्‍सी पूरी तरह से तबाह हो गई। जिप्‍सी से पुलिसकर्मियों के शव को निकालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्‍त जिप्‍सी को सड़क से हटाया गय। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में पुलिसवाले पहुंच गए। फिलहाल शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+