बिहार में चार जनवरी से खुल जाएंगे स्कूल और कॉलेज, नीतीश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
Bihar School Reopen पटना। देश में लगे लॉकडाउन ( lockdown ) के बाद से अब बिहार ( bihar ) में स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। बच्चों को अब स्कूल खुलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, राज्य सरकार ( bihar government ) ने स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने साल 2021 के 4 जनवरी से सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों को भी संचालित करने की अनुमति मिल गई है।

10वीं और 12वीं के छात्रों की चलेगी क्लास
सरकार के इस नए आदेश के मुताबिक सीनियर सेक्शन यानी कि 10वीं और 12वीं के छात्रों की क्लास चलेगी। वहीं स्कूल आने वाले बच्चों को सरकार मुफ्त में मास्क भी देगी। वहीं सरकार ने स्कूलों के साथ-साथ हॉस्टल भी खोलने के निर्देश दे दिये हैं। हालांकि अभी सीनियर सेक्शन के छात्रों की क्लास चलेगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 दिनों की समीक्षा के बाद जूनियर क्लास को भी शुरू करने पर कोई फैसला आ सकता है। ये जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव ( chief secretary ) ने दी है। 18 जनवरी के बाद कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूल भी खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
आपदा प्रबंधन समूह के साथ हुई बैठक
बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ( chief secretary deepak kumar ) की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन समूह ( disaster management group ) की बैठक में कुछ शर्तों के साथ स्कूल व कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने का फैसला लिया गया है। आगामी 4 जनवरी से नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। जबकि कॉलेज सिर्फ अंतिम वर्ष के लिए विद्यार्थियों के लिए खोले जाएंगे।
जानें क्या है शर्त
आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के मुताबिक स्कूल-कॉलेज प्रबंधन मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराएंगे। विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना आवश्यक होगा। स्कूल-कॉलेज रोटेशन में चलेंगे। आधे बच्चे एक दिन आएंगे, आधे छात्र दूसरे दिन। स्कूलों की तरह यही नियम सभी कॉलेजों में भी प्रभावी होगा। वहीं नियमों के उल्लंघन होने पर स्कूल व कॉलेज पर कार्रवाई भी हो सकती है।
वहीं इस फैसले पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( hindustani awam morcha ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ( jitan ram manjhi ) ने खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया और स्कूल खोलने के फैसले पर सीएम नीतीश कुमार ( cm nitish kumar ) को धन्यवाद भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications