पटनाः जाप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पप्पू यादव के नेतृत्व में कर रहे थे रोषपूर्ण प्रदर्शन
Jan Adhikar Party Protest पटना। कृषि बिल ( agriculture bill ) के खिलाफ और किसानों के समर्थन में कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जन अधिकारी पार्टी ( jan adhikar party ) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटना में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। दरअसल, पप्पू यादव ( pappu yadav ) के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता राजभवन मार्च के लिए पटना के पहाड़ी स्थित जीरोमाइल से निकले थे। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। बाद में प्रशासन की टीम ने भीड़ तो हटाने के लिए कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की और लाठी भी चार्ज किया। प्रशासन की टीम ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया।

इस दौरान पुलिस ने जाप के कई महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। नए कृषि बिल के खिलाफ में पटना सिटी के अगमकुआं के पहाड़ी मोड़ पर पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जुलूस निकाला था। लेकिन इस जुलूस को प्रशासन ने धरना स्थल पर ही रोक दिया। प्रशासन के रोके जाने पर आक्रोशत जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी देश के किसानों के साथ है और किसानों को उनके हक से कोई वंचित नहीं कर सकता। बता दें कि बीते समोवार को जन अधिकार पार्टी ( JAN AADHIKAR PARTY ) ने किसानों के समर्थन में किसान अदालत का आयोजन किया। इस दौरान अदालत में जाप प्रमुख पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) ने किसानों का पक्ष रखा।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ( JAP State President Raghvendra Kushwaha ) ने सरकार का पक्ष रखा। बता दें कि किसानों के समर्थन में पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को किसानों के लिए अदालत लगाई और किसानों की समस्या को सुना।












Click it and Unblock the Notifications