क्या पटना में वाकई मेट्रो दौड़ पड़ी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाया भ्रम, अब PMRCL ने बताई पूरी सच्चाई

Patna Metro viral video: पटना जैसे ऐतिहासिक और विकास की रफ्तार पकड़ते शहर में मेट्रो सेवा का सपना वर्षों से देखा जा रहा है। यह सिर्फ एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि लाखों लोगों के रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाने का भरोसा है। लेकिन इन उम्मीदों के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि पटना मेट्रो की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

वीडियो में न केवल मेट्रो स्टेशन बल्कि ट्रेन की फुटेज भी दिखाकर यह दावा किया गया कि अब लोग पटना में मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं। इन दावों ने आम जनता के बीच उत्साह और भ्रम दोनों पैदा कर दिया। अब इस पूरे मामले पर पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) का भी आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है। इस रिपोर्ट में हम तथ्यों के साथ जानेंगे कि वायरल हो रहे इन दावों की हकीकत क्या है, और प्रशासन ने इसे लेकर क्या अपील की है।

Patna Metro viral video

पटना मेट्रो ने क्या कहा?

आपका शहर, आपकी मेट्रो - आपकी ज़िम्मेदारी भी! पटना के लाखों लोगों का सपना - एक साफ़, तेज़ और आधुनिक मेट्रो सेवा - साकार होने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पटना मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं अभी तक पटना मेट्रो की कोई भी सेवा आम जनता के लिए शुरू नहीं हुई है।

सच्चाई क्या है?

  • पटना मेट्रो परियोजना फिलहाल निर्माणाधीन है।
  • सेवाएं शुरू होने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी - सीधे हमसे।
  • जो भी जानकारी होगी, वह केवल सरकारी व अधिकृत स्रोतों से ही साझा की जाएगी।े

ये भी पढ़ें Bihar News: ज़मीन के 'काले खेल' पर सरकार का डिजिटल वार, नकली दस्तावेज़, चोरी और दलाली खत्म!, जानिए पूरा प्लान

पटना मेट्रो की जनता से अपील

  • फर्जी खबरों पर यकीन न करें।
  • सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से सतर्क रहें।
  • किसी भी अपडेट के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी सोशल मीडिया पेज पर ही भरोसा करें।

✅ जागरूक रहें, सुरक्षित रहें

आपका सहयोग ही हमारी ताकत है। चलिए, अफवाहों से दूर रहकर एक बेहतर और सच्चे पटना की ओर मिलकर कदम बढ़ाते हैं।

हम जब कहेंगे - तभी मेट्रो चलेगी। तब तक, सच का साथ दें।

पटना मेट्रो - आपके भविष्य की रफ्तार।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग ने बताया कब जारी होगा SIR से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट, यहां जानें सारे जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+