Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग ने बताया कब जारी होगा SIR से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट, यहां जानें सारे जवाब

SIR Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले राज्य में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। इस बीच चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से दी जानकारी में कहा गया है कि 24 जून 2025 तक बिहार में 94.68% निर्वाचक सम्मिलित किए जा चुके हैं। आयोग का कहना है कि एसआईआर का काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद राजनीतिक दलों के पास अपनी आपत्ति दर्ज करने का मौका है।

चुनाव आयोग ने कहा कि 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद पूरे अगस्त महीने तक अपने राजनीतिक दल अपने दावें और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। सुधार के लिए प्रिंटेड और डिजिटल दोनों माध्यमों से फार्म वेबसाइट और पोस्ट ऑफिस दोनों पर उपलब्ध रहेंगे।

SIR Bihar chunav 2025

SIR Bihar Chunav 2025: सिंतबर में जारी होगी फाइनल सूची

चुनाव आयोग ने कहा है कि 25 सितंबर 2025 तक दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी की जाएगी। आयोग ने निर्वाचक सूची से मतदाता का नाम हटाने पर कहा कि जिनका नाम अपने पते पर नहीं मिला है उन्हें हटाने से पहले कारण जरूरी है। SIR आदेश के अनुसार क्षेत्र में 1.5 लाख से अधिक बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन किया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वोटर लिस्ट रिवीजन का काम तेजी से पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Voter List: 'मतदाता अधिकार की कीमत 40 रुपये’, क्या इस व्यवस्था में निष्पक्ष वोटर वेरिफिकेशन संभव है?

SIR पर राजनीतिक संग्राम जारी

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर जमकर राजनीतिक बवाल हो रहा है। आरजेडी, कांग्रेस ही नहीं दूसरे विपक्षी दल भी इसका विरोध कर रहे हैं। तेजस्वी यादव खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी इस पर आपत्ति दर्ज कर चुके हैं। बीजेपी का कहना है कि वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर विरोध सिर्फ राजनीतिक कारणों से हो रहा है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाना सरासर राजनीतिक है।

वोटर लिस्ट संशोधन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है, फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि प्रक्रिया रद्द करने की जरूरत नहीं है। इसमें आधार को शामिल किए जाने पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bihar News: एक बार फिर मतदाताओं के दरवाज़े पर BLO देंगे दस्तक, जानिए क्यों ज़रूरी है SIR का ये चरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+