बिहार चुनाव: JAP नेता पप्पू यादव ने शपथ पत्र देकर किया ऐलान, वादे पूरे नहीं कर पाया तो तीन साल में दे दूंगा इस्तीफा
पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी का मैनिफेस्टो प्रतिज्ञा पत्र के नाम से जारी करते हुए कहा कि किए वादों के पूरा करने के लिए शपथ लेता हूं, वादा पूरा नहीं हुआ तो मेरी सरकार इस्तीफा दे देगी। सरकार में सभी समुदायों को समान हक और सम्मान देने के लिए सभी वर्गों से एक-एक डिप्टी सीएम बनाने की भी बात कही। शपथ पत्र जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि अगर मैं और हमारी जन अधिकारी पार्टी को आप बिहार के जनता जनार्दन सत्ता में लाने और सरकार बनाने का स्वर्णित अवसर प्रदान करते हैं तो केवल तीन साल में अपने ' प्रतिज्ञा पत्र ' के अनुसार बिहार को बदल दूंगा।
Recommended Video

साथ ही यह भी लिखा कि एक उर्जित विकसित रोजगारोन्मुखी अपराधमुक्त नया बिहार बनाऊंगा अन्यथा तीन साल पूरे होते ही मैं और जन अधिकार पार्टी स्वतः पद त्याग दूंगा और अपनी सरकार का इस्तीफा महामहिम राज्यपाल को सौंप दूंगा। बता दें कि इस शपथ पत्र को जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट में दाखिल कर दिया है। प्रतिज्ञा पत्र को ज्ञान, संघर्ष और परिश्रम का दस्तावेज बताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की वर्तमान स्थिति को बदलने के लिए जाप प्रतिबद्ध है। सभी समुदायों को समान हक और सम्मान देने के लिए सभी वर्गों से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने वादा किया कि इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्रों को मोटरसाइकिल एवं छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की। सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी के निर्माण का वादा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आज यदि बिहार के प्रतिभावान युवा दूसरे राज्यों में उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं उसका कारण बिहार में खेल और मनोरंजन के लिए आधारभूत संरचना का अभाव है। हमारी सरकार हर जिले में खेल स्टेडियम बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications