उम्र में बड़ा था पति तो देवर के साथ बिताने लगी रातें, एक और थी हत्या की वजह!

पटना। बिहार में रिश्तों को शर्मसार करता हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला दिया। हत्या के पीछे पति के नाम पर जमा इनेश्योरेंस की 50 लाख की रकम हड़पने की भी साजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी के शादी के बाद से ही अपने देवर से अवैध संबंध थे जिसकी वजह से दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता था। फिर एक दिन पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति का काम तमाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चचरे देवर से साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

चचरे देवर से साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

मामले की जानकारी देते एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक इंजीनियर के चचेरे भाई सतीश कुमार तिवारी का इंजीनियर की पत्नी खुशबू तिवारी के साथ पिछले कई वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। कई बार इस बात का विरोध किया गया और एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को अपने भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिसके बाद विवाद आगे बढ़ा। पत्नी उसे छोड़ कर अपने प्रेमी देवर के साथ अलग दुनिया बसाने की फिराक में लगी हुई थी।

इंजीनियर पति के नाम था 50 लाख का बीमा

इंजीनियर पति के नाम था 50 लाख का बीमा

इसी बीच उसे पता चला कि इंजीनियर का 50 लाख का बीमा भी था, जिसको हड़पने को लेकर इंजीनियर की पत्नी खुशबू तिवारी अपने प्रेमी सतीश कुमार तिवारी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 4 लोगों के साथ मिलकर गोली मारकर इंजीनियर की दर्दनाक हत्या कर दी गई। इस मामले में कोल्हुआ गांव के सतीश कुमार तिवारी और अजीत कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामले में दो गिरफ्तार

मामले में दो गिरफ्तार

मामले में अभी भी दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ इंजीनियर का चचेरा भाई सतीश कुमार तिवारी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का था और उसके ऊपर छपरा के नगर थाना में एक बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

बंगलूरू में नौकरी कर रहा था इंजीनियर पति, आया था छुट्टी मनाने

बंगलूरू में नौकरी कर रहा था इंजीनियर पति, आया था छुट्टी मनाने

आपको बताते चलें कि बेंगलुरु में इंजीनियरिंग का काम करने वाले कृष्ण मोहन तिवारी छुट्टी मनाने के लिए अपने घर पहुंचे थे और शाम को किसी दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर निकले तभी बीच चौराहे पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दोनों की उम्र में था 20 साथ का डिफरेंस

दोनों की उम्र में था 20 साथ का डिफरेंस

पूरी घटना को अंजाम प्लानिंग के साथ दिया गया।जिसमें सतीश कुमार तिवारी और अजित कुमार तिवारी अन्य दो अपराधियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक इंजीनियर कृष्ण मोहन तिवारी बेंगलुरु में सिविल इंजीनियर था और खुशबू तिवारी उसकी दूसरी पत्नी थी मृतक इंजीनियर की उम्र 48 वर्ष तो खुशबू की उम्र 28 वर्ष थी और वह शादी के बाद से ही अपने पति से ना खुश थी और अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+